Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Israel airstrike : गाजा में स्कूल पर इजरायली हवाई हमला, 29 की मौत
  • देश-विदेश

Israel airstrike : गाजा में स्कूल पर इजरायली हवाई हमला, 29 की मौत

Shital Sharma July 10, 2024

शरणार्थियों को खान यूनिस खाली करने का अल्टीमेटम, अब तक 38,000 लोगों की मौत

Israel airstrike : इजरायली सेना ने मंगलवार को गाजा के एक स्कूल पर हवाई हमला किया। जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई थी। एएफपी के मुताबिक, एक हफ्ते में यह दूसरा हमला है, जिसमें स्कूल को निशाना बनाया गया है। शरणार्थियों को उसी स्कूल में रखा गया था जहां हमला हुआ था।

पिछले चार दिनों से इजरायल उन जगहों पर हमले (Israel airstrike) कर रहा है जहां शरणार्थियों को रखा जाता है। अब इजरायली सेना ने फिलिस्तीनियों को खान यूनिस को खाली करने का आदेश दिया है। इसके बाद वहां के तीन बड़े अस्पतालों को बंद करना पड़ा है।

खान यूनिस खाली करने का अल्टीमेटम

संयुक्त राष्ट्र (UN) ने इसे खतरनाक कदम बताया है। यह भी कहा गया है कि खान यूनिस को खाली करने के लिए लोगों को और समय दिया जाना चाहिए। इस बीच, इज़राइल को शरणार्थियों पर हमला नहीं करना चाहिए।

इजरायली सेना ने कहा कि शनिवार से गाजा में स्कूल पर तीन हमले हुए हैं। इजरायली सेना ने शनिवार को यूएन के एक स्कूल पर हवाई हमला किया, वहीं इजरायली सेना ने शनिवार को गाजा के एक स्कूल पर हवाई हमला किया। जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई थी और 75 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। अल-जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल संयुक्त राष्ट्र (यूएन) से संबंधित था, जहां शरणार्थियों को रखा गया था।

संयुक्त राष्ट्र के बचाव दल के मुताबिक, इजरायली सेना ने पिछले महीने एक स्कूल को निशाना बनाया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इजरायली सेना ने पहले स्कूल को घेरा और फिर उस पर हमला किया। इजरायली हमले से स्कूल की इमारत ढह गई, जिसमें उसमें रहने वाले बच्चे दब गए। स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान चलाया गया। बचाए गए दो बच्चों में से एक के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। दूसरे बच्चे के चेहरे और सिर पर चोट के निशान थे।

मारे गए लोगों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं

फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मारे गए लोगों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं। 50 घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि बाकियों का मौके पर ही इलाज किया गया। इजरायली सेना ने इस स्कूल को आतंकवादियों का अड्डा बताया था।

हमले से बचने के लिए सैकड़ों शरणार्थी स्कूल के आसपास के इलाके से भाग गए हैं। इससे पहले इजरायल ने स्कूल को सेफ जोन घोषित कर दिया था। पिछले महीने स्कूल पर हुए हमले में 40 से अधिक लोग मारे गए थे और दर्जनों घायल हो गए थे।

अब तक, 38,000 फिलिस्तीनियों की मौत

इजरायल और हमास के बीच पिछले नौ महीने से युद्ध चल रहा है। अब तक, 38,000 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है, जिनमें 14,500 बच्चे शामिल हैं। गाजा के लगभग 80% लोग बेघर हो गए। युद्ध अब मिस्र की सीमा के पास गाजा के राफा शहर तक पहुंच गया है।

दरअसल, युद्ध की शुरुआत में लोगों ने उत्तरी गाजा छोड़कर इजरायली कार्रवाई से बचने के लिए राफा में शरण ली थी। अल जज़ीरा के अनुसार, इस क्षेत्र में दस लाख से अधिक लोग रहते हैं। अब इजरायली सेना यहां भी हमले की योजना बना रही है।

इजरायल का तर्क है कि उन्होंने अब तक हमास की 24 बटालियनों को खत्म कर दिया है। लेकिन राफा में अभी भी 4 बटालियन छिपी हुई हैं। उनके उन्मूलन के लिए राफा में एक ऑपरेशन करना आवश्यक है।

Israel airstrike

Read More मंगल ग्रह पर सिर्फ दो महीने में पहुंचेगे ट्यूरिस्ट

Must Watch आपके सितारों की रहस्यमयी बातें जानें

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: IMD Alert : बद्रीनाथ जाते समय रास्ते में गिरी पूरी पहाड़ी, खौफनाक वीडियो
Next: Who is Anusuya Anukathir : मिस से मिस्टर बने IRS अधिकारी

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.