Ishan Kishan SRH Captain: Sunrisers Hyderabad अपने नए Captain की तलाश में है क्योंकि Pat Cummins लगातार पीठ की चोट से जूझ रहे हैं और पूरी तरह से recover नहीं हो पाए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार Ishan Kishan को SRH का नया Captain बनाया जा सकता है। जबकि Abhishek Sharma को Vice Captain की जिम्मेदारी मिल सकती है।

ईशान बनेंगे कप्तान?
पेट कमिन्स की चोट के कारण वो Ashes series के कई मैच मिस कर चुके हैं, और T20 World Cup 2026 का भी हिस्सा नहीं थे। ईशान किशन के पास T20 format में बेहतरीन एक्सपीरियंस है और उन्होंने झारखंड को अपनी कप्तानी में Syed Mushtaq Ali Trophy जिताई थी। IPL में किशन ने 119 मैचों में 137 की strike rate से 2998 रन बनाए हैं जिसमें 1 century और 17 अर्धशतक शामिल हैं। IPL 2025 में उन्होंने 14 मैचों में 152 से ऊपर की strike rate से 354 रन बनाए थे।

Ishan Kishan SRH Captain: ओपनिंग जोड़ी
हालांकि, ईशान किशन को शुरुआती मैचों की कप्तानी सौंपे जाने को लेकर फ्रेंचाइजी की ओर से अभी कुछ नहीं कहा गया है। ईशान को कप्तानी मिलने के बाद टीम के बैटिंग ऑर्डर को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाया है कि वे वहां काफी सहज हैं। ऐसे में SRH को अपनी ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के साथ छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ईशान किशन तीसरे नंबर पर आकर मिडिल ऑर्डर को मजबूती दे सकते हैं।
