Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • खेल की दुनिया
  • Isha Hardik Dating Revelation: ईशा ने अपने और हार्दिक की डेटिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा!
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल की दुनिया

Isha Hardik Dating Revelation: ईशा ने अपने और हार्दिक की डेटिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा!

Hema Gupta June 26, 2025

Isha Hardik Dating Revelation: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, जो अपने ग्लैमरस अंदाज और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं, ने पहली बार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या संग अपने पुराने रिश्ते पर खुलकर बात की है। 2018 में दोनों के अफेयर की खबरें सुर्खियों में थीं, लेकिन दोनों ने इस पर कभी कोई बयान नहीं दिया। लेकिन अब ईशा ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। और कहा कि दोनों के बीच थोड़ी बहुत बात – चीत हुई थी, लेकिन कभी डेट नहीं किया…।

Read More: Ind vs Eng U-19 2025: भारत ने यंग लायंस को 231 रन से दी करारी शिकस्त, हरवंश का तूफानी शतक…

‘कुछ महीनों तक बात हुई, डेटिंग नहीं थी’ – ईशा

ईशा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस रिश्ते पर बात करते हुए कहा-

“हां, कुछ समय तक हमारी बातचीत हुई थी। मैं इसे डेटिंग नहीं कहूंगी, लेकिन हम कुछ महीनों तक बात कर रहे थे। हम उस स्टेज पर थे जहां लगता था शायद कुछ हो जाए, शायद नहीं। ये बातचीत डेटिंग स्टेज तक पहुंचने से पहले ही खत्म हो गई।”

‘हार्दिक और मैं सिर्फ एक-दो बार मिले थे’

ईशा ने आगे कहा कि दोनों की मुलाकात बहुत ज्यादा नहीं हुई थी।

“हम सिर्फ एक या दो बार मिले थे। शायद कुछ हो सकता था, लेकिन लगता है कि ऐसा होना नहीं था।”

‘कॉफी विद करण’ विवाद के समय तक सब खत्म हो चुका था

जब ईशा से पूछा गया कि क्या ‘कॉफी विद करण’ शो में हार्दिक की विवादास्पद टिप्पणियों का असर उनके रिश्ते पर पड़ा, तो उन्होंने कहा-

“उस समय तक हमारी बातचीत पहले ही खत्म हो चुकी थी। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि मैं पहले से खुद को मानसिक रूप से मजबूत बना चुकी थी। वैसे भी वे पहले ही बहुत कुछ झेल रहे थे, अगर मैं कुछ और कहती तो क्या फायदा?”

‘हार्दिक मेरे टाइप के नहीं थे, और मैं उनके नहीं’ – ईशा

अपने और हार्दिक के बीच के अंतर को लेकर ईशा ने साफ कहा –

“हम दोनों की सोच और पसंद काफी अलग थी। हर किसी का एक टाइप होता है। हार्दिक में कोई कमी नहीं थी और न ही मुझमें, लेकिन हम एक-दूसरे के लिए नहीं बने थे। 2- 3 महीने में हमें भी समझ आ गया था कि ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ेगा।”

हार्दिक ने 2020 में की थी नताशा से शादी…

बता दें कि हार्दिक पांड्या ने 1 जनवरी 2020 को डांसर और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक से सगाई की थी। जुलाई 2020 में उनके बेटे अगस्त्य पांड्या का जन्म हुआ। हालांकि, खबरों के अनुसार जुलाई 2024 में हार्दिक और नताशा ने अलग होने का फैसला कर लिया।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CM MOHAN YADAV: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज कार्यक्रम: जबलपुर दौरे के साथ कई अहम कार्यक्रमों में लेंगे भाग
Next: Naxal Encounter: नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर

Related Stories

Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
MS Dhoni Ranchi Plot Controversy
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • झारखंड

MS Dhoni Ranchi Plot Controversy: M.S.Dhoni पर लगे गंभीर आरोप, झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने भेजा नोटिस!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.