Esha Gupta Safe Return UAE: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस ईशा गुप्ता हाल हि में इजराइल- ईरान के बीच चल रही जंग के बीच UAE में फंस गई थी।
हालांकि अब वो सुरक्षित भारत लौट आई हैं, उन्होंने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर वहां का अनुभव शेयर किया और फैंस को दुआ करने के लिए शुक्रियादा किया।
ईशा गुप्ता ने बताया अनुभव
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम में पोस्ट करते हुए लिखा कि- “मैं घर वापस आ गई हूं। आप सभी की दुआओं के लिए धन्यवाद। जिस हालात में हम थे, वह बहुत मुश्किल समय था। यह भगवान की कृपा है कि हम सुरक्षित हैं। 28 तारीख, रविवार को मैं एयरपोर्ट पर थी। दोपहर 1 बजे तक एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। चारों तरफ अफरा-तफरी थी। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि क्या हुआ है। फिर मिसाइल अटैक की खबर आने लगी। हमें नहीं पता था कि अगले मिनट क्या होगा। अजनबी लोग एक-दूसरे को संभाल रहे थे। सब अपने घर फोन कर रहे थे।”

ईशा ने होटल स्टाफ की तारीफ की
‘यहां मैं यह बताना चाहूंगी कि मैंने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) देश की ताकत देखी। हम अबू धाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर थे। ग्राउंड स्टाफ और एयरपोर्ट की सिक्योरिटी तुरंत हरकत में आ गई और हम सभी के एक साथ इस स्थिति में होने के बावजूद पूरी तरह शांत रहे। तब तक मैंने खुद चेक-इन नहीं किया था, इसलिए मैं मुड़ी और अबू धाबी में अपने होटल के लिए निकल गई।’

आगे लिखा कि-
‘होटल मैनेजमेंट के लोग उन्हीं कपड़ों में थे, जो उन्होंने पिछली रात पहने थे। वो लगातार काम पर लगे हुए थे, एक्टिव थे और हर चीज का ध्यान रख रहे थे। यहां तक कि जिन सवालों के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी, उनके भी यथासंभव जवाब दे रहे थे। डिलीवरी कर्मचारी भी अपना काम कर रहे थे। कहीं भी किसी भी सेवा की कोई कमी नहीं थी। सिक्योरिटी अलर्ट के कारण लॉबी लोगों से भरी हुई थी। हम भी उनमें शामिल थे, डरे हुए थे, लेकिन कोई अफरा-तफरी नहीं थी। होटल सिक्योरिटी सभी को आश्वस्त करती रही। हमने एक बार भी लोगों को तनाव में नहीं देखा, जबकि वो अंदर से डरे हुए थे। हम सब एक साथ थे।’

एक्ट्रेस ने सरकार का जताया आभार
ईशा ने सरकार का शुक्रियादा करते हुए लिखा कि- ‘अपने नागरिकों को आश्वस्त करने और हम सभी को वापस लाने के लिए प्रयासरत हमारी सरकार का धन्यवाद। विश्व के नागरिकों के लिए हर देश के साथ एकजुटता से काम करने के लिए यूएई सरकार का धन्यवाद! राधे राधे’

ईरान-इजराइल तनाव की वजह से एयरस्पेस बंद
ईरान द्वारा इजराइल पर किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद मिडिल ईस्ट का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है। दुबई, जो दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में से एक है, यहां से निकलने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को या तो कैंसल कर दिया गया या डायवर्ट किया गया। भारत के कई नागरिक अलग – अलग देशों में फंसे हुएं है, जिन्हें धीरे-धीरे भारत वापस आ रहें हैं।
