Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • How To Use Contact Lenses: क्या कॉन्टैक्ट लेंस पहनना सुरक्षित है? जानिए इसके फायदे और नुकसान…
  • Lifestyle

How To Use Contact Lenses: क्या कॉन्टैक्ट लेंस पहनना सुरक्षित है? जानिए इसके फायदे और नुकसान…

Hema Gupta May 19, 2025

How To Use Contact Lenses: बदलती जीवनशैली और फैशन के दौर में अब चश्मे की जगह कॉन्टैक्ट लेंस का चलन तेजी से बढ़ा है। कई लोग आंखो में दिक्कत होने की वजह से लेंस पहनते हैं, तो कई लोग आंखो को सुंदर बनाने के लिए पहनते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या आंखों में लेंस लगाना पूरी तरह सुरक्षित है? क्या इसके लिए कुछ विशेष सावधानियां जरूरी हैं? और लेंस कितने समय तक पहना जा सकता है?

Read More: Kidney Stone Causes: इन चीजों की वजह से किडनी में हो सकता है स्टोन…

इस खबर में हम जानेंगे कि आंखों में लेंस लगाना कितना सही है, इसके फायदे-नुकसान क्या हैं, और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

क्या हैं कॉन्टैक्ट लेंस?

कॉन्टैक्ट लेंस (Contact Lens) एक पतली और पारदर्शी प्लास्टिक डिस्क होती है जिसे आंख की पुतली (कॉर्निया) पर रखा जाता है। ये आमतौर पर दृष्टि सुधारने के लिए या कॉस्मेटिक रूप से आंखों के रंग को बदलने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।

लेंस दो तरह के होते हैं…

1. Soft Contact Lens (नरम लेंस) – अधिकतर लोग इन्हीं का उपयोग करते हैं।

2. Rigid Gas Permeable Lens – ये कठोर होते हैं लेकिन लंबी अवधि तक चलने वाले होते हैं।

लेंस पहनना कितना सुरक्षित है?

विशेषज्ञों के अनुसार, यदि सही तरीके और साफ-सफाई के साथ लेंस पहने जाएं तो ये पूरी तरह सुरक्षित होते हैं। लेकिन ज़रा सी लापरवाही गंभीर संक्रमण या आंखों की क्षति का कारण बन सकती है।

एम्स, दिल्ली के डॉ. रवि शर्मा (नेत्र विशेषज्ञ) के मुताबिक,

“कॉन्टैक्ट लेंस सेफ हैं, लेकिन इन्हें एक मेडिकल डिवाइस की तरह समझा जाना चाहिए। लापरवाही से इस्तेमाल करने पर कॉर्नियल अल्सर या इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।”

लेंस पहनने के फायदे..

1. चश्मे से बचना चाहने वाले लोग लेंस को एक स्टाइलिश विकल्प मानते हैं। इससे चेहरे का लुक साफ दिखाई देता है। आत्मविश्वास बढ़ता है।

2. लेंस चश्मे की तुलना में खेलों और आउटडोर गतिविधियों के दौरान ज्यादा सुविधाजनक होते हैं।

3. चश्मे की सीमित फ्रेम विजन के मुकाबले लेंस पूरी दृष्टि को कवर करते हैं।

4. मेकअप करते वक्त लेंस से लुक बेहतर बनता है, खासकर जब कॉस्मेटिक लेंस लगाए जाते हैं।

लेंस पहनने के नुकसान…

1. इंफेक्शन का खतरा: लेंस यदि गंदे हाथों या गलत सफाई से पहने जाएं तो कॉर्निया को इंफेक्शन हो सकता है।

2. ड्राई आई प्रॉब्लम: लंबे समय तक लेंस पहनने से आंखों में सूखापन महसूस हो सकता है।

3. एलर्जी और जलन: कुछ लोगों की आंखें लेंस को सहन नहीं कर पातीं, जिससे जलन या खुजली हो सकती है।

4. रात में सोना खतरनाक: लेंस पहनकर सो जाना कॉर्नियल अल्सर या पर्मानेंट डैमेज का कारण बन सकता है।

लेंस का इस्तेमाल कैसे करें – स्टेप बाय स्टेप गाइड

 सही लेंस चुनना..

1. हमेशा अच्छे नेत्र चिकित्सक से परामर्श लेकर ही लेंस खरीदें।

2. अपनी आंखों की अवस्था के अनुसार ही लेंस का चयन करें – मेडिकल या कॉस्मेटिक।

हाथ साफ रखें..

लेंस लगाने या निकालने से पहले हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं और सुखा लें।

लेंस लगाने की विधि..

1. लेंस को लेंस केस से निकालें।

2. अपने निचले पलक को हल्के से नीचे खींचें और ऊपर की पलक को उठाएं।

3. लेंस को धीरे से आंख के केंद्र में रखें और पलकें छोड़ दें।

लेंस निकालना..

1. अपने निचले पलक को नीचे खींचें और ऊपरी पलक को ऊपर उठाएं।

2. अंगूठे और उंगली से लेंस को धीरे से पकड़ें और बाहर निकालें।

कितनी देर तक लेंस पहन सकते हैं?

1. डेली वियरेबल लेंस: अधिकतम 8–10 घंटे प्रतिदिन पहनें।

2. एक्सटेंडेड वियर लेंस: कुछ ब्रांड्स ऐसे लेंस बनाते हैं जिन्हें आप 24 घंटे तक पहन सकते हैं, लेकिन डॉक्टर की अनुमति के बिना कभी भी ऐसा न करें।

3. लेंस पहनकर न सोएं, जब तक कि वह खासतौर पर “overnight wear” के लिए न बना हो।

लेंस की सफाई और स्टोरेज के नियम..

1. हर उपयोग के बाद लेंस को फ्रेश सोल्यूशन में धोकर रखें।

2. लेंस केस को भी हर 3-6 महीने में बदलें।

3. लेंस सोल्यूशन कभी भी रियूज़ न करें।

4. पानी से लेंस न धोएं, केवल लेंस सोल्यूशन का ही प्रयोग करें।

किन लोगों को लेंस नहीं लगाने चाहिए?

1. जिनकी आंखें बहुत ज्यादा सूखी रहती हैं

2. जिन्हें बार-बार आंखों में एलर्जी या इंफेक्शन होता हो

3. जिन्हें लेंस पहनने से चक्कर, धुंधला दिखना या जलन हो

4. छोटे बच्चे और बहुत बुजुर्ग जिन्हें लेंस की देखभाल कठिन लगे

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Doc. verification of Bangladeshi and Myanmar citizens: मध्यप्रदेश में बांग्लादेश और म्यांमार के नागरिकों के दस्तावेजों की होगी जांच, आंतरिक सुरक्षा पर जोर
Next: MPESB Result: मध्य प्रदेश में MPESB रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, नॉर्मलाइजेशन और पदों पर उठाए सवाल

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.