Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IRE vs WI 3rd ODI: वेस्टइंडीज ने आयरलैंड को 197 रन से हराया, केसी कार्टी का शानदार शतक…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IRE vs WI 3rd ODI: वेस्टइंडीज ने आयरलैंड को 197 रन से हराया, केसी कार्टी का शानदार शतक…

Hema Gupta May 26, 2025

IRE vs WI 3rd ODI: वेस्टइंडीज ने आयरलैंड को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम के तहत 197 रनों से हराया। केसी कार्टी की धमाकेदार शतकीय पारी और शाई होप तथा जस्टिन ग्रीव्स के अर्धशतकों की मदद से आयरलैंड को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई।

Read More: Virat-Anushka in Ayodhya: गले में माला, माथे पर त्रिपुंड…रामनगरी पहुंचे विराट-अनुष्का

IRE vs WI 3rd ODI: वेस्टइंडीज का विशाल स्कोर…

बारिश से बाधित इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 385 रन बनाए। इस पारी की सबसे खास बात रही केसी कार्टी का करियर का सर्वश्रेष्ठ 170 रनों का शानदार शतक लगाया। उनके अलावा शाई होप ने 75 गेंदों में 75 रन और जस्टिन ग्रीव्स ने तेज अर्धशतक जमाया। और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

लगातार तीन साझेदारियों ने बदला मैच का रुख..

वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और महज 31 रन तक टीम के 2 विकेट गिर गए थे। लेकिन इसके बाद तीसरे विकेट के लिए कार्टी और होप के बीच 137 रन की साझेदारी, चौथे विकेट के लिए कार्टी और अमीर जांगो के बीच 78 रन और पांचवें विकेट पर कार्टी और ग्रीव्स के बीच 97 रन की विस्फोटक साझेदारी हुई। इन मजबूत साझेदारियों ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

आखिरी 8 ओवरों में वेस्टइंडीज ने 132 रन जोड़े, जो पुरुषों के एकदिवसीय क्रिकेट में अब तक के तीसरे सबसे ज्यादा रन हैं जब से बॉल-बाय-बॉल डेटा रिकॉर्ड किया जाने लगा।

आयरलैंड की हालत खाराब…

बैरी मैकार्थी ने 10 ओवर में 100 रन देकर 3 विकेट लिए। लियाम मैकार्थी ने 10 ओवर में 93 रन देकर 2 विकेट झटके। बारिश के कारण आयरलैंड को 46 ओवरों में 363 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, लेकिन टीम 29.5 ओवर में 165 रन पर ही सिमट गई। उनकी शुरुआत बेहद खराब रही – पहला विकेट 3 रन और दूसरा 40 रन पर गिर गया।


हालांकि बीच में लोर्कन टकर और कैड कारमाइकल ने चौथे विकेट के लिए 73 गेंदों में 72 रन, और बाद में डॉकरेल व मैकब्राइन ने छठे विकेट के लिए 39 गेंदों में 47 रन की साझेदारी जरूर की, लेकिन लक्ष्य काफी दूर था और कोई बल्लेबाज लम्बी पारी नहीं खेल सका।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Raipur: रायपुर बनेगा ट्रांसफॉर्मर निर्माण का राष्ट्रीय हब
Next: corona virus : दिल्ली में डरा रहा कोरोना!

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.