Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • ईरान ने दी न्यूक्लियर सेंटर उड़ाने की धमकी, इजरायल बोला – मिसाइल रास्ता भटकी
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान ने दी न्यूक्लियर सेंटर उड़ाने की धमकी, इजरायल बोला – मिसाइल रास्ता भटकी

himani Shrotiya March 5, 2026
Iran Israel Nuclear Threat: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग को 6 दिन हो गए है। दोनों तरफ से हो रहे हमलों से यह तय हो गया है कि मिडिल ईस्ट में जारी यह संकट अभी कुछ दिनों तक चलेगा। हालात सुधरने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। जिन देशों के नागरिकों को खतरा का सामना करना पड़ रहा है, उसमें अरब के कई मुस्लिम देश शामिल हैं। ईरान अलग-अलग देशों में मौजूद अमेरिकी दूतावासों और सैन्य अड्डों को निशाना बना रहा है। लगातार हो रहे हमलों में अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। 

फ़िलिस्तीनी रिफ्यूजी कैंप पर हमला

इज़राइली सेना ने त्रिपोली के तटीय शहर में बेदावी फ़िलिस्तीनी रिफ्यूजी कैंप की बिल्डिंग पर हमला किया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। लेबनान की हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा कि यह हमला बिना किसी पहले से चेतावनी के इलाके में किया गया और यह अब तक का सबसे उत्तरी हमला था और इसमें एक व्यक्ति घायल भी हुआ। उत्तरी लेबनान का यह सबसे बड़ा फिलिस्तीनी शरणार्थी कैंप माना जाता है।

दहियाह में इजराइली हवाई हमले के बाद उठता धुआं।
दहियाह में इजराइली हवाई हमले के बाद उठता धुआं।

 न्यूक्लियर सेंटर उड़ाने की धमकी

इस बीच ईरान ने इजराइल को कड़ी चेतावनी दी। ईरानी सैन्य अधिकारी ने कहा कि अगर अमेरिका और इजराइल, ईरान में सत्ता परिवर्तन का प्रयास करते हैं, तो ईरान इजराइल के डिमोना न्यूक्लियर सेंटर को निशाना बना सकता है। 

Operation Epic Fury

ईरान के खिलाफ हमले के 100 घंटे पूरे होने पर अमेरिकी सेना ने वीडियो जारी किया…

3 ड्रोन को मार गिराए

Iran Israel Nuclear Threat: इधर, सऊदी अरब ने ईरान की तरफ से आ रहे एक और ड्रोन को रास्ते में ही मार गिराया। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह ड्रोन जॉर्डन सीमा के पास अल-जौफ इलाके के करीब पहुंच रहा था। आज सुबह भी सऊदी अरब ने 3 ड्रोन को मार गिराने की जानकारी दी थी। 

मिसाइल रास्ता भटकी

दक्षिणी ईरान में लड़कियों के स्कूल पर हुए हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में काफी चर्चा हो रही है। ईरान का कहना है कि इस हमले में कम से कम 168 लोगों की मौत हुई, जिनमें 7 से 12 साल की बच्चियां भी शामिल हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन के सलाहकार ओफिर फाल्क ने एक इंटरव्यू में कहा कि हो सकता है गलती यह हमला ईरान की ही मिसाइल से हुआ हो, जो रास्ता भटककर स्कूल पर गिर गई। उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश जानबूझकर आम लोगों को निशाना नहीं बनाते।

दहियाह में हिजबुल्लाह नेता नईम कासिम के भाषण के दौरान लोगों ने हवा में गोलियां चलाईं
दहियाह में हिजबुल्लाह नेता नईम कासिम के भाषण के दौरान लोगों ने हवा में गोलियां चलाईं

तेल टैंकर पर हमला

ईरान ने बुधवार रात में फिर इजराइल पर कई मिसाइलें दागीं। इसकी जानकारी इजराइल की सेना ने दी। लोगों को सावधान रहने के लिए मोबाइल फोन पर अलर्ट भेजा गया। इसके बाद यरुशलम और मध्य इजराइल के इलाकों में सायरन बजने लगे। कुवैत के पास एक तेल टैंकर के पास जोरदार धमाका होने की खबर भी सामने आई है। यह घटना मुबारक अल-कबीर इलाके से करीब 55 km दूर समुद्र में हुई। धमाके के बाद जहाज से तेल समुद्र में फैल गया और जहाज में पानी भी भर गया। हालांकि सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।

बेरूत में इजराइली हमले के बाद की तस्वीर।
बेरूत में इजराइली हमले के बाद की तस्वीर।

Iran Israel Nuclear Threat: 24 घंटे का वक्त

इजराइल ने लेबनान में मौजूद ईरानी अधिकारियों को देश छोड़ने के लिए 24 घंटे का वक्त दिया था। इसके जवाब में ईरान ने कहा है कि अगर उसके दूतावास पर हमला हुआ तो वह इजराइल के दूतावासों पर हमला होगा। वहीं सऊदी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एक ड्रोन को देश के उत्तर में स्थित अल-जॉफ क्षेत्र के पास मार गिराया गया। इससे पहले अल-खारज प्रांत में 3 ड्रोन को रोका गया था।

कनाडा की सेना

इधर, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि कनाडा, ईरान के खिलाफ युद्ध में अपनी सेना भेजेगा या नहीं। कनाडा अपने सहयोगियों के साथ खड़ा रहेगा, लेकिन जरूरत पड़ने पर सैन्य मदद देने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs ENG T20 Match 2026: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला आज…
Next: भोपाल एयरपोर्ट यात्रियों को राहत, जल्द मिलेगी 10 रु की चाय और सस्ता नाश्ता

Related Stories

इजराइल में फंसे यूपी के मजदूर
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

इजराइल-ईरान जंग: इजराइल में फंसे यूपी के 6000 मजदूर, सायरन बजते ही हालत खराब

Narendra Singh March 5, 2026
Nitish Kumar Rajya Sabha
  • देश-विदेश
  • बिहार

CM नीतीश जाएंगे राज्यसभा, बोले – नई सरकार को सपोर्ट, कौन संभालेगा बिहार की कमान?

himani Shrotiya March 5, 2026
IND vs ENG T20 Match 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs ENG T20 Match 2026: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला आज…

Hema Gupta March 5, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रदेश की इंटरनेशनल रेसलर सुश्री प्रियांशी प्रजापति की सुरक्षित स्वदेश वापसी के प्रयास हुए सफल

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • इजराइल-ईरान जंग: इजराइल में फंसे यूपी के 6000 मजदूर, सायरन बजते ही हालत खराब
  • CM नीतीश जाएंगे राज्यसभा, बोले – नई सरकार को सपोर्ट, कौन संभालेगा बिहार की कमान?
  • Virosh Reception Inside Photos: Virosh के रिसेप्शन में सितारों का जमावाड़ा
  • भोपाल एयरपोर्ट यात्रियों को राहत, जल्द मिलेगी 10 रु की चाय और सस्ता नाश्ता
  • ईरान ने दी न्यूक्लियर सेंटर उड़ाने की धमकी, इजरायल बोला – मिसाइल रास्ता भटकी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.