Iran-America War Update: ईरान और अमेरिका की जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही। अब इस जंग को मजाक बना दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को धमकी दी कि होर्मुज स्ट्रेट खोलो नहीं तो ईरान को तबाह कर देंगे। इसको लेकर अब ईरान का जवाब आया। जिम्बाब्वे स्थित ईरानी दूतावास ने तंज भरे अंदाज में कहा – ‘होर्मुज स्ट्रेट की चाबी खो गई है।’

‘चाबी फूलदान के नीचे’
ईरान के कुछ अन्य दूतावासों ने भी Social Media पर ट्रम्प का मजाक उड़ाया। दक्षिण अफ्रीका में मौजूद ईरानी दूतावास ने तंज करते हुए कहा कि ‘चाबी फूलदान के नीचे है, दोस्तों के लिए रास्ता खुला है।’ इस बीच पाकिस्तान की आया और दोनों देशों को सीजफायर का प्रस्ताव सौंपा। पाकिस्तान ने इस डील को अस्थायी तौर पर ‘इस्लामाबाद अकॉर्ड’ नाम दिया, जिसे दो हिस्सों में बांटा गया है।

ईरान की धमकी
वहीं ईरान ने धमकी दी कि अगर अमेरिका-इजराइल के हमले बढ़े तो वह ग्लोबल सप्लाई चेन को ठप कर देगा। ईरान ने कहा है कि वह होर्मुज के अलावा दूसरे समुद्री रास्तों को भी तबाह कर सकता है। ईरान ने अमेरिका के 15 पॉइंट वाले शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया। ईरान ने कहा कि इस प्लान में मांगे बढ़ाचढ़ा पर पेश की गई हैं और इसे ठीक से सोच-समझकर नहीं बनाया गया।
Iran-America War Update: ओ पागल, बास्टर्ड!
बता दे कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गालियों से भरा एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘मंगलवार को ईरान ऐसा नजारा देखेगा, जो उसने पहले कभी नहीं देखा! ओ पागल, बास्टर्ड! होर्मुज स्ट्रेट खोल दो, वरना तुम नर्क के लिए तैयार रहो।’
