
ईरान के हमलों का इजरायल ने फिर से जवाब दिया है। इजरायल ने मिनाब के स्कूल पर हमला किया। ईरानी मीडिया के मुताबिक इस हमले में 36 बच्चों की मौत हो गई है। गोहा में फिर से धमाकों की आवाज सुनाई देने लगी है। लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है। आबूधाबी में भी फिर से हमले किए गए। दुबई जा रही फ्लाइट्स वापस लौट गई है।
रूस का कहना है की अंतराष्ट्रीय समुदाय (EU) इस पर ध्यान दे। ईरान का कहना है की UN इस पर तुरंत बैठक बुलाए।
ईरान ने किया हमला
Iran ने इजराइल के अलावा कुवैत, कतर, बहरीन और साउदी अरब में मौजूद अमेरिकी बेस को निशाना बनाया। ईरान ने UAE के दुबई को भी निशाना बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अबू धाबी में ईरान की ओर से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही रोक लिया, लेकिन इंटरसेप्शन के बाद गिरा मलबा रिहायशी इलाके में गिर गया, जिससे 1 एशियाई नागरिक की मौत हो गई। UAE रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने कई मिसाइलों को मार गिराया और इस हमले को कायराना कार्रवाई बताया। हमलों के बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में अलर्ट और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
अमेरिकी बेस पर हमला
ईरान ने बहरीन पर भी हमला किया। अमेरिकी बेस को निशाना बनाया गया। मिसाइल हमलों के बाद बहरीन में दहशत का माहौल बन गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले की खबर फैलते ही लोग सड़कों पर भागते हुए दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि अमेरिकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाए जाने के बाद पूरे इलाके में सायरन बजने लगे। लगातार हमलों की आशंका जताई जा रही है।

Iran missile attacks: ईरान में इंटरनेट बंद
ईरान में लगभग पूरी तरह इंटरनेट बंद है। देश में अब सिर्फ 4% इंटरनेट कनेक्शन ही काम कर रहा है। ईरान के गृह मंत्रालय ने कहा है कि दुश्मन ने फिर से हमला किया है, जबकि बातचीत चल रही थी। इजराइल पर ईरानी हमले के बाद राजधानी तेल अवीव में लोगों ने बंकर में शरण लेना शुरू कर दिया।
ऑपरेशन एपिक फ्यूरी
अमेरिका ने ईरान के खिलाफ हमले को ऑपरेशन एपिक फ्यूरी नाम दिया। एपिक फ्यूरी मतलब ‘बहुत जबरदस्त और भयंकर गुस्सा’ होता है। इधर, ईरान ने इजराइली हमले के जवाब में मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी बेस पर हमला करना शुरू कर दिया। कतर और बहरीन के बाद UAE में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमला किया गया। UAE में अमेरिकी मिलिट्री बेस का नाम अल दाफ्रा एयर बेस है। UAE के रक्षा मंत्रालय ने कहा यह हमला नागरिकों और सरकारी जगहों के लिए खतरनाक और गलत है। यह देश की सुरक्षा और कानून का उल्लंघन है और देश को इस हमले का जवाब देने का पूरा अधिकार है।

हिज्बुल्लाह के ठिकाने पर हमला
इराक के जुर्फ अल-साखेर बेस पर हवाई हमला किया गया। यहां लेबनानी विद्रोही संगठन हिज्बुल्लाह का ठिकाना है। हमले में 2 लोग मारे गए और 5 घायल हुए। यह साफ नहीं हुआ है कि हमला किसने किया। जॉर्डन की सेना के मुताबिस, जॉर्डन के ऊपर 2 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला हुआ। इसे जॉर्डन की सेना ने हवा में ही मार गिराया गया
View this post on Instagram
Iran missile attacks: ये उड़ाने हुई रद्द
सुरक्षा कारणों से मिडिल ईस्ट में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और कई देशों ने अपने एयस्पेस को बंद कर दिया गया है।
- लुफ्थांसा ने दुबई, तेल अवीव, बेरूत और मस्कट के लिए शनिवार और रविवार की प्लाइट रद्द की।
- विज एयर ने इजराइल, दुबई, अबू धाबी और अमान की सभी उड़ानें 7 मार्च तक रद्द कर दी।
- KLM ने एम्स्टर्डम से तेल अवीव की उड़ान रद्द कर दी।
- ओमान एयर ने बगदाद के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं।
- रूस ने ईरान और इजराइल के लिए सभी उड़ानें रोक दी हैं।
- कुवैत ने ईरान के लिए उड़ानें रद्द कर दी हैं।
- इराक ने सभी आने-जाने वाली उड़ानों को रोककर अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है।
- इजराइल ने भी सभी सिविल उड़ानों को रोक कर एयरस्पेस बंद कर दिया है।
- टर्किश एयरलाइंस ने 2 मार्च तक लेबनान, सीरिया, इराक, ईरान और जॉर्डन के लिए अपनी उड़ानें रोक कर दी।
- एअर इंडिया ने मिडिल ईस्ट के लिए सभी फ्लाइट कैंसिल कर दी है।
- ब्रिटिश एयरवेज ने 3 मार्च तक तेल अवीव और बहरीन के लिए सभी उड़ानें रद्द कर रही है।
भारतीयों को निकाले
ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहमद मोमिन ने भारत सरकार से अपील की है कि ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द निकाला जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ छात्रों ने अपने पासपोर्ट ईरान में रहने की अवधि बढ़ाने के लिए जमा कराए थे और उन्हें यह पासपोर्ट वापस लौटाए जाने चाहिए।
