Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Iran Israel War : ईरान और इजरायल के बीच युद्ध की आशंका, भारत से फ्लाइट रद्द
  • देश-विदेश

Iran Israel War : ईरान और इजरायल के बीच युद्ध की आशंका, भारत से फ्लाइट रद्द

Shital Sharma August 3, 2024

एयर इंडिया ने तेल अवीव जाने वाली उड़ान निलंबित की

Iran Israel War : हमास प्रमुख इस्माइल हानिया का आज कतर की राजधानी दोहा में अंतिम संस्कार किया जाएगा। कतर की राजधानी दोहा की सबसे बड़ी मस्जिद में नमाज अदा की गई। इस बीच हजारों की संख्या में लोग हानियेह को विदाई देने पहुंचे।

तुर्की ने हानियेह के सम्मान में अपने देश का झंडा आधा झुका दिया। तुर्की और पाकिस्तान में भी आज शोक मनाया जा रहा है। हनीयेह को दोहा के लुसेल में एक कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।

Iran Israel War Air India flight canceled hamas chief haniyeh funeral

ईरान इजराइल तनाव के चलते एयर इंडिया ने दिल्ली से तेल अवीव की सभी उड़ानों को 8 अगस्त तक के लिए रद्द कर दिया है.

हनीयेह की मौत के बाद मध्य पूर्व में तनाव

हिजबुल्लाह ने इजरायल के खिलाफ बदला लेने की कसम खाई हनीयेह की मौत के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। इस बीच हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह ने इजरायल से बदला लेने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि इजरायली अभी काफी खुश नजर आ रहे हैं, लेकिन आने वाले दिनों में वे खूब रोएंगे। नसरल्लाह ने सभी मोर्चों पर इजरायल के साथ एक खुले युद्ध की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि इजरायल ने लक्ष्मण रेखा पार कर दी है। इजरायलियों को नहीं पता कि हम इस मौत का जवाब कैसे देंगे। इससे पहले गुरुवार को हनीयेह को तेहरान में अंतिम विदाई दी गई थी। जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई ने अंतिम संस्कार जुलूस का नेतृत्व किया। इसके बाद हानियेह के शव को कतर लाया गया।

धमकी के बाद हिजबुल्लाह का हमला

नसरल्लाह की धमकी के कुछ घंटों बाद हिजबुल्लाह ने इजरायल पर हवाई हमला कर दिया। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, हिजबुल्लाह ने लेबनान से उत्तरी इजरायल तक दर्जनों रॉकेट दागे। इजरायली सेना के मुताबिक इनमें से सिर्फ पांच रॉकेट ही इजरायल की सीमा में घुस पाए हैं। हमले में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। हिजबुल्ला ने कहा कि उन्होंने मेटजुबा के उत्तरी क्षेत्र से रॉकेट दागे।

 हनीयेह को मारने की योजना उसकी मृत्यु से लगभग दो महीने पहले रची गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, बम धमाके में हनीयेह की मौत हो गई। जिस बम से उनकी मौत हुई, वह दो महीने पहले छिपाया गया था हानियेह के वहां पहुंचने की पुष्टि होते ही बाहरी इलाके से एक रिमोट द्वारा विस्फोट किया गया।

हत्या के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई ने हानियेह की हत्या के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि इजरायल ने हमला कर अपने लिए मुसीबत बढ़ा ली है। हानियेह को ईरान की धरती पर मार दिया गया। वह हमारे मेहमान थे और इसलिए उनकी मौत का बदला लेना हमारा कर्तव्य है। 

सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने हानियेह के पार्थिव शरीर के सामने प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने हनीयेह के बच्चों को भी गले लगाया। ईरान ने हनीयेह की मौत के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका को भी दोषी ठहराया है।

Iran Israel War

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Weather News of MP: मध्यप्रदेश 47 जिलों में मौसमी आफत
Next: Ladli Behna Bonus Update: एमपी में लाड़ली बहनों के बोनस पर मचा बवाल

Related Stories

firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

सऊदी से बहरीन तक..ईरान ने दागी 400 मिसाइलें, अमेरिकी बेस पर हमला

himani Shrotiya February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
  • बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद
  • आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.