
1,117 उड़ानें रद्द
इससे पहले सोमवार को 357 इंटरनेशनल फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया था। देश के 4 प्रमुख इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई पर डिपार्चर और अराइवल सहित 300 से ज्यादा उड़ानें रद्द की गईं थीं। इंडियन एयरलाइंस ने 28 फरवरी से 2 मार्च तक 1,117 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की थीं।
देश लौटे फंसे हुए लोग
इस बीच पश्चिम एशिया में फंसे यात्रियों को भारत वापस लाने के लिए 3 मार्च को सुबह Air India की AI916D फ्लाइट 149 यात्री और 8 केबिन क्रू के साथ दिल्ली लैंड हुई। दुबई में फंसी भारतीय पीवी सिंधु भी वापस लौटीं। इसके अलावा सोमवार देर रात UAE से 4 फ्लाइट दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु लौटी। एक यात्री ने बताया अबू धाबी में हमारे होटल के पास ही धमाके हुए। Indigo सऊदी अरब के जेद्दा से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए 10 स्पेशल फ्लाइट उड़ाएगी।


Iran Israel Conflict Flights: अबू धाबी से 15 उड़ानें
वहीं, Air India एक्सप्रेस मस्कट के लिए उड़ान शुरू कर रही है। इस बीच, अबू धाबी की एतिहाद, दुबई की एमीरात और फ्लाईदुबई ने चुनिंदा उड़ानें शुरू कर दी हैं। अबू धाबी से एतिहाद की 15 उड़ानें इस्लामाबाद, पेरिस, एम्सटर्डम, मुंबई, काहिरा, लंदन के लिए रवाना हुईं।
सिविल एविएशन मिनस्ट्री का कहना है कि वह खाड़ी देशो के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र की स्थिति और अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन पर इसके प्रभाव पर करीबी नजर रख रहा है।
श्रीनगर बंद, पुलिस तैनात
इधर, भारत में ईरान सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध जारी है। शिया समुदाय लगातार विरोध कर रहा है। जम्मू-कश्मीर का श्रीनगर आज दूसरे दिन बंद है। भारत सरकार ने सभी राज्यों को भड़काऊ भाषणों के लिए अलर्ट रहने का निर्देश दिया। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में अहले सुन्नत और इस्लामिक संगठनों ने बंद बुलाया। यहां पर बाजार, बस सेवा बंद है। सभी जगह सुरक्षबलों की तैनाती है। श्रीनगर के बेमिना इलाके में सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस छोड़ी। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। शोपियां, बारामूला, बांदीपोरा में लोगों ने बाजार बंद रखा।
