Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • ईरान ने 16 दिन में 5 लाख अफगानियों को निकाला: शरणार्थियों पर कार्रवाई तेज
  • देश-विदेश

ईरान ने 16 दिन में 5 लाख अफगानियों को निकाला: शरणार्थियों पर कार्रवाई तेज

Shital Sharma July 12, 2025

जासूसी के आरोप लगाए, अफगान शरणार्थियों का जबरन निष्कासन 

ईरान ने महज 16 दिनों के अंदर 5 लाख से ज्यादा अफगान नागरिकों को देश से बाहर कर दिया है। यह कार्रवाई 24 जून से 9 जुलाई तक हुई, जिसका मतलब है कि ईरान ने प्रतिदिन औसतन 30,000 से अधिक अफगान शरणार्थियों को अपने देश से निकाला। संयुक्त राष्ट्र ने इसे इस दशक की सबसे बड़ी जबरन निकासी में से एक करार दिया है।

ईरान ने 2025 में एक घोषणा की थी कि अवैध रूप से रह रहे अफगान नागरिकों को 6 जुलाई तक देश छोड़ देना होगा, नहीं तो उन्हें जबरन निकाला जाएगा। मार्च 2025 में इस नीति के लागू होने के बाद, जून में ईरान और इजराइल के बीच 12 दिन चले सैन्य संघर्ष ने इस अभियान को और तेज कर दिया।

ईरान का दावा है कि कुछ अफगान नागरिक इजराइल के लिए जासूसी कर रहे थे, हालांकि इस आरोप के पुख्ता सबूत अभी तक सामने नहीं आए हैं।

 अफगान नागरिकों पर जासूसी के गंभीर आरोप

ईरान का कहना है कि कई अफगान नागरिक इजराइल के लिए जासूसी कर रहे थे, लेकिन इस बात की कोई ठोस जानकारी या सबूत अब तक सामने नहीं आ पाए हैं। ईरान के सरकारी चैनल पर एक अफगान नागरिक को इजराइल के लिए जासूसी कबूल करते दिखाया गया था। उस अफगान नागरिक ने दावा किया कि उसे जर्मनी में रहने वाले एक अफगान व्यक्ति ने कुछ स्थानों की जानकारी देने के लिए 2 हजार डॉलर दिए थे, लेकिन इसके पुख्ता सबूत अब तक नहीं मिले हैं।

संयुक्त राष्ट्र के अफगानिस्तान विशेष प्रतिनिधि रिचर्ड बेनेट ने ट्वीट कर कहा, “सैकड़ों अफगानियों को जासूसी के आरोप में पकड़ा गया है। मीडिया में उन्हें देशद्रोही और कीड़े-मकोड़े कहकर संबोधित किया जा रहा है।”

शरणार्थियों को भूखा रखा गया, पीटा गया, लूटा गया

ईरान से निकाले गए अफगान शरणार्थियों ने अपनी दर्दनाक कहानियां साझा की हैं। बशीर नाम के एक अफगान शरणार्थी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ईरानी अधिकारियों ने उससे 17 हजार रुपए मांगे और फिर दो दिन डिटेंशन सेंटर में रखा। इस दौरान उसे न तो खाना दिया गया, न ही पानी। बशीर के अनुसार, अधिकारियों ने उसे गालियाँ दीं और उसे अपमानित किया।

Khamenei said do not exaggerate the attack on Iran

एक अन्य युवक ने बताया कि उसके पिता को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर बेड़ियों में बांधकर रखा गया। उन्हें न तो खाना दिया गया, और बाद में उन्हें अफगानिस्तान भेज दिया गया।

द गार्जियन से बात करते हुए एक अफगान महिला ने बताया कि ईरानी अधिकारी रात के वक्त उनके घर पहुंचे और बच्चों के कपड़े तक नहीं लेने दिए। उन्होंने बताया कि रास्ते में उनके बैंक कार्ड से पैसे निकाल लिए गए और पानी की बोतल के 80 रुपए और सैंडविच के 170 रूपए वसूले गए।

नाबालिग बच्चों का संकट: UN की चिंता

ईरान से निर्वासित हुए अफगानियों में सैकड़ों नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं। कई बच्चे अकेले हैं, तो कई अनाथ हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, हर हफ्ते सैकड़ों बच्चे बिना अभिभावकों के सीमा पर पाए जा रहे हैं। UN अधिकारी मिहयोंग पार्क ने CNN से कहा कि यह संख्या चौंकाने वाली है और इस संकट पर तत्काल ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

अफगानिस्तान में तालिबान शासन के कारण महिलाओं को पुरुषों के बिना यात्रा करने की अनुमति नहीं है, और ऐसी स्थिति में उन्हें सजा भी हो सकती है। ऐसे में, इन बच्चों और महिलाओं के लिए स्थिति और भी कठिन हो जाती है।

पाकिस्तान से भी अफगानी नागरिकों की वापसी तेज

ईरान के साथ-साथ पाकिस्तान से भी अफगान नागरिकों की वापसी तेज हो गई है। 2025 तक अब तक 16 लाख अफगानी नागरिकों को वापस भेजा जा चुका है, जिसमें ईरान और पाकिस्तान दोनों शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (UNHCR) को आशंका है कि इस साल के अंत तक यह आंकड़ा 30 लाख तक जा सकता है।

UNHCR अफगानिस्तान के प्रतिनिधि आराफात जमाल ने कहा, “अफगानिस्तान इस बड़े पलायन को संभालने के लिए तैयार नहीं है। न तो वहां पर्याप्त आवास है, न रोजगार, और न ही सुरक्षा।”

 iran evicts afghan refugees july 2025

ईरान द्वारा अफगान नागरिकों की वापसी और शरणार्थियों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बन गया है। इन घटनाओं के परिणामस्वरूप अफगानिस्तान के लिए यह पलायन एक बड़ा संकट उत्पन्न कर सकता है, जिससे ना केवल अफगानिस्तान की सुरक्षा स्थिति पर असर पड़ेगा, बल्कि पूरे क्षेत्रीय शरणार्थी संकट में भी इजाफा हो सकता है।

Watch Now :- “सावन शुरू! जानिए कैसे पाएं भगवान शिव की अपार कृपा इस पावन महीने में 🔱”

Read:- आतंकी पन्नू की कपिल शर्मा को धमकी: कनाडा में बिजनेस क्यों कर रहे, हिंदुस्तान जाओ

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: जस्टिस वर्मा को हटाने की तैयारी: लोकसभा में महाभियोग की प्रक्रिया शुरू
Next: Italy vs Netherlands T20 WC: इटली ने रचा इतिहास, पहली बार वर्ल्ड कप में पहुंची टीम! नीदरलैंड ने भी किया क्वालिफाई…

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.