Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh Police: IPS रतनलाल डांगी पर SI की पत्नी ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Police: IPS रतनलाल डांगी पर SI की पत्नी ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Narendra Singh October 23, 2025

IG ने खुद DGP को लिखी शिकायत

छत्तीसगढ़ पुलिस के सीनियर आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। यह आरोप पुलिस विभाग में पदस्थ SI की पत्नी ने लगाया है। महिला ने पुलिस मुख्यालय जाकर डीजीपी से शिकायत की है। मामले की जांच की जिम्मेदारी आईजी आनंद छाबड़ा को सौंपी गई है।

महिला ने पिछले 7 साल का उत्पीड़न बताया

महिला का कहना है कि पिछले 7 सालों से आईपीएस डांगी उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं। वहीं आईपीएस डांगी ने भी डीजीपी को लिखित शिकायत में बताया है कि महिला उन्हें बदनाम करने और ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है, साथ ही जहर लेकर धमकी देने और वीडियो कॉल पर लगातार निगरानी रखने जैसी शर्तें भी रखी हैं।

जानिए पूरा मामला

पीड़िता के मुताबिक साल 2017 में रतनलाल डांगी से उसकी मुलाकात कोरबा में हुई थी, जब IPS डांगी वहां एसपी पद पर तैनात थे। शुरूआती बातचीत सोशल मीडिया पर हुई, जो आगे बढ़ती गई। दंतेवाड़ा में पदस्थापना के दौरान वह वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें योग सिखाती थी। बाद में राजनांदगांव और सरगुजा में आईजी बनने के बाद डांगी ने कथित रूप से उसे परेशान करना शुरू किया। बिलासपुर आईजी रहते हुए उत्पीड़न का सिलसिला और बढ़ गया।

बंगले में बुलाने और तबादले की धमकी

शिकायत में महिला ने दावा किया कि डांगी उन्हें अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में बंगले बुलाते थे और न आने पर तबादले की धमकी देते थे। बिलासपुर में IG पद पर रहते हुए भी सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक वीडियो कॉल के जरिए संपर्क करने का दबाव बनाया गया। महिला ने यह भी बताया कि उनके पास कई डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं।

IG डांगी ने DGP से शिकायत

महिला के आरोपों पर IG डांगी का भी पक्ष सामने आया है. उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की उन्होंने खुद ही डीजीपी अरुणदेव गौतम को लिखित शिकायत की है. जिसमें उन्होंने बताया कि महिला उसे साजिश के तहत ब्लैकमेल कर रही है. डांगी के मुताबिक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी पिछले कई वर्षों से उन्हें ब्लैकमेल कर रही है और उनके परिवार को मानसिक प्रताड़ना दे रही है. डांगी ने डीजीपी को सौंपे पत्र में लिखा है कि महिला उनके वाशरूम और निजी पलों के वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर रही है. DGP को लिखे पत्र की कुछ बातें सोर्स के हवाले से बाहर आई हैं जो बेहद चौंकाने वाली हैं.

पत्र में डांगी के दावे

महिला ने जहर की शीशी लेकर धमकी दी और शर्तें रखीं

वीडियो कॉल पर लगातार निगरानी, वाशरूम तक फोटो लेने का दबाव

विरोध करने पर ब्लेड से हाथ काटकर आत्महत्या का नाटक

परिवार से अलग करने और मानसिक अवसाद में डालने की कोशिश

IPS रतनलाल डांगी का परिचय

रतनलाल डांगी 2003 बैच के IPS अधिकारी हैं। वे बीजापुर, कांकेर, कोरबा और बिलासपुर जैसे जिलों में SP रह चुके हैं। सरगुजा, दुर्ग और बिलासपुर रेंज में IG पद पर कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे चंद्रखुरी पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में निदेशक हैं। डांगी योग गुरु भी हैं और उनकी आधा दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

कौन है IPS रतनलाल डांगी

IPS रतनलाल डांगी छत्तीसगढ़ के 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वे बीजापुर, कांकेर, कोरबा और बिलासपुर जैसे जिलों में एसपी रह चुके हैं, जबकि सरगुजा, दुर्ग और बिलासपुर रेंज में आईजी पद पर भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में वे चंद्रखुरी स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में निदेशक के रूप में पदस्थ हैं. उनके X प्रोफाइल के मुताबिक उनकी आधा दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं. वे एक योग गुरु भी हैं.

Read More:- नीरज चोपड़ा को मिला सम्मान: ओलंपियन नीरज चोपड़ा को लेफ्टीनेंट कर्नल की उपाधि

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Chitrakoot: लॉरेंस विश्नोई के आगे फीका पड़ा सलमान
Next: महागठबंधन का सीएम फेस तेजस्वी यादव, उपमुख्यमंत्री होंगे सहनी..गहलोत ने दी NDA को चुनौती

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!
  • डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
  • MP सरकार की संपत्तियों की बिक्री में गड़बड़ी, 44 रजिस्ट्रियों में स्टाम्प चोरी का खुलासा
  • Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.