आधी रात को आदेश जारी,1 दिसंबर को लेंगे चार्ज

MP NEWS:मध्यप्रदेश को नया डीजीपी मिल गया है. 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी कैलाश मकवाना मध्य प्रदेश के नए डीजीपी होंगे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विदेश यात्रा पर जाने के बाद देर रात गृह विभाग ने इस संबध में आदेश जारी कर दिए हैं.
MP NEWS: IPS कैलाश मकवाना MP के नए DGP
कैलाश मकवाना 1 दिसंबर 2024 को प्रदेश के डीजीपी के रूप में कार्यभार संभालेंगे. वह मध्य प्रदेश के 32वें डीजीपी होंगे. कैलाश मकवाना दिसंबर 2025 तक इस पद पर रहेंगे. प्रदेश के मौजूदा डीजीपी सुधीर सक्सेना 30 नवंबर 2024 को रिटायर्ड होने जा रहे हैं. उन्हें 4 मार्च 2020 को डीजीपी बनाया गया था.
MP NEWS: सख्त और ईमानदार अधिकारी मकवाना
IPS कैलाश मकवाना की छवि सख्त और ईमानदार अधिकारी के रूप में रही है. वे अभी मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन है. इसके पहले शिवराज सरकार ने उन्हें लोकायुक्त में डीजी बनाया था. इस पद को संभालते ही उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज करा दी. उन्होंने महाकाल लोक कॉरिडोर में हुए भ्रष्टाचार की जांच भी शुरू की, लेकिन इससे वे सरकार की आंख में किरकिरी बन गए और सरकार ने उन्होंने करीब छह माह बाद ही यहां से हटाकर पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन में भेज दिया था
MP NEWS: 2019 से 2022 के बीच 9 बार तबादला
कैलाश मकवाना 2019 से 2022 के बीच 9 बार तबादला हुआ हैं. कमलनाथ सरकार के दौरान 2019 में उन्हें एडीजी इंटेलिजेंस बनाया, लेकिन बाद में हटाकर एजीपी प्रशासन बना दिया गया.
MP NEWS: 2019 से 2022 के बीच 9 बार तबादला
मकवाना के ऐसे होते रहे तबादले
10 फरवरी- एडीजी इंटेलिजेंस
1 अक्टूबर- एडीजी प्रशासन
साल 2020
20 फरवरी- एडीजी नारकोटिक्स
31 मार्च- एडीजी सीआईडी
साल 2021
1 दिसंबर- चेयरमैन मप्र पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन
साल 2022
31 मई – महानिदेशक लोकायुक्त संगठन
2 दिसंबर- चेयरमैन मप्र पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन
