Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • जयचंदों को जमीन में गाड़ देंगे…रोहिणी पर चप्पल उठाने पर भड़के तेजप्रताप, तीनों बहनों ने छोड़ा राबड़ी आवास
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • बिहार

जयचंदों को जमीन में गाड़ देंगे…रोहिणी पर चप्पल उठाने पर भड़के तेजप्रताप, तीनों बहनों ने छोड़ा राबड़ी आवास

himani Shrotiya November 16, 2025

Tejpratap and Rohini: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने न सिर्फ राज्य की सियासी तस्वीर बदली है, बल्कि राज्य की प्रमुख राजनीतिक परिवारों में से एक—लालू प्रसाद यादव के परिवार—के भीतर भी गहरी कलह उजागर कर दी है। चुनाव में करारी हार के बाद राजद (RJD) के भीतर असंतोष और आरोप-प्रत्यारोप खुलकर सामने आने लगे हैं। अब परिवार की अंदरूनी लड़ाई सोशल मीडिया से लेकर सार्वजनिक मंचों तक पहुंच गई है, जिसमें लालू-राबड़ी परिवार की बेटी रोहिणी आचार्य और तेज प्रताप यादव के तीखे बयान सुर्खियों में हैं।
रोहिणी आचार्य के राबड़ी आवास छोड़ने के बाद उनकी तीन और बहनों रागिनी, राजलक्ष्मी और चंदा यादव भी दिल्ली रवाना हो गई है। ये तीनों बहनें अपने परिवार और बच्चों के साथ चली गई हैं। अब राबड़ी आवास  खाली हो गया है।

रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान

चुनाव परिणाम आने के बाद रोहिणी आचार्य ने अचानक परिवार और पार्टी से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी नेताओं संजय और रमीज ने उन पर लगातार दबाव बनाया, और उनके विरोध करने पर घर में उनके खिलाफ चप्पल तक उठाई गई। रोहिणी ने साफ कहा— “तेजस्वी और उन लोगों से कोई वास्ता नहीं है।”

उनके इस बयान से न सिर्फ पार्टी में हलचल मच गई, बल्कि परिवार के भीतर चल रहे मतभेद भी खुलकर सामने आ गए। रोहिणी को लंबे समय से पार्टी का बौद्धिक और नैतिक स्तंभ माना जाता रहा है, ऐसे में उनका यह कदम परिवार के भीतर गंभीर स्थिति को दर्शाता है।

Tejpratap and Rohini: तेज प्रताप का गुस्सा फूटा

रोहिणी के आरोपों और उनके खिलाफ हुए कथित अपमान पर तेज प्रताप यादव का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट करते हुए अपनी बहन के सम्मान पर हमला होने की बात कही।
तेज प्रताप ने लिखा—

मेरे साथ जो हुआ, वह मैं सह गया, लेकिन मेरी बहन के साथ जो अपमान हुआ, वह असहनीय है। सुन लो जयचंदो, परिवार पर वार करोगे तो बिहार की जनता तुम्हें कभी माफ नहीं करेगी। अब सुदर्शन चक्र चलेगा।

तेज प्रताप ने यह भी कहा कि कुछ चेहरे लगातार परिवार को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं और इन लोगों ने तेजस्वी यादव की “बुद्धि पर पर्दा डाल दिया है।” उनका यह बयान सीधे-सीधे पार्टी नेतृत्व और संगठन के भीतर मौजूद गुटबाजी की ओर इशारा करता है।

“पिता जी, एक संकेत दीजिए…”

तेज प्रताप ने अपने पोस्ट में पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से भी अपील की। उन्होंने लिखा कि एक बार लालू यादव संकेत दे दें तो बिहार की जनता इन “जयचंदों” को राजनीतिक जमीन दिखा देगी। तेज प्रताप के इस बयान से साफ है कि वे परिवार के सम्मान को राजनीतिक लड़ाई से कहीं ऊपर रख रहे हैं।

उनका कहना है कि यह विवाद किसी दल की लड़ाई नहीं, बल्कि बहन की गरिमा और बिहार के स्वाभिमान की लड़ाई है। उनकी इस भावनात्मक अपील से पार्टी और परिवार के भीतर संघर्ष और तेज होने की संभावना बढ़ गई है।

तेज प्रताप ने किया पोस्ट
तेज प्रताप ने किया पोस्ट

चुनावी हार बनी विवाद की जड़

Tejpratap and Rohini: बिहार विधानसभा चुनाव में राजद को भारी नुकसान हुआ है। पार्टी सिर्फ 25 सीटों पर सिमट गई, जबकि महागठबंधन को 35 सीटें मिलीं। राजद ने इस चुनाव में 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन नतीजे उम्मीद से बेहद कम आए। चुनाव हार के बाद से ही पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी। अब परिवार के भीतर खुली कलह ने यह संकेत दे दिया है कि राजद को आगे बड़े राजनीतिक और संगठनात्मक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

नई सरकार बनाने की तैयारी अंतिम चरण में, दिल्ली में अमित शाह की हाई-लेवल बैठक

Bihar BJP JDU CM Candidate: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर अगले सप्ताह राजनीतिक हलचल तेज होने वाली है। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सरकार बनाने की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी है।

अमित शाह की हाई-लेवल बैठक
अमित शाह की हाई-लेवल बैठक

शनिवार सुबह से ही पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर नेताओं का आवागमन तेज रहा। राजनीतिक गतिविधियाँ सुबह से शाम तक जोर पकड़ती रहीं। पूरी खबर…

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: UK NEWS : भूकंप से बचाव की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन,सीएस ने निरीक्षण किया
Next: RAJASTHAN NEWS : सीएम भजनलाल शर्मा ने सड़क हादसें रोकने के लिए उठाए सख्त कदम

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
CM Nitish Tribute Rajendra Prasad
  • बिहार

CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.