Ishan Practice Match Video: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इससे पहले टीमें प्रेक्टिस कर रही है। 21 मार्च शनिवार के दिन हैदराबाद में प्रैक्टिस मैच के दौरान खेले गए मैच में SRH के गेंदबाज जीशान अंसारी ने मौजूदा कप्तान ईशान के आउट होने पर उंगली से ईशारा कर बाहर जाने को कहा, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ईशान के आउट होने पर जीशान का रिएक्शन
दूसरी पारी के 8वें ओवर में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब लेग स्पिनर Zeeshan Ansari गेंदबाजी कर रहें थे, ईशान किशन ने ओवर की शुरुआती 4 गेंदों पर 2 छक्के और 2 चौके लगाकर 20 रन बनाए, जिससे मैच का माहौल पूरी तरह बदल गया। हालांकि, ओवर की पांचवीं गेंद पर जीशान अंसारी ने शानदार वापसी करते हुए उन्हें डीप स्क्वायर लेग पर कैच आउट करा दिया।

विकेट लेने के बाद जीशान अंसारी ने उंगली से इशारा करते हुए ईशान किशन को पवेलियन लौटने को कहा। इस दौरान जीशान का अंदाज गंभीर नजर आया, वहीं ईशान किशन मुस्कुराते हुए मैदान से बाहर जाते दिखे।
पैट कमिंस की जगह ईशान संभालेंगे कप्तानी
टीम के रेग्युलर कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मैच में टीम में शामिल नहीं रहेंगे। इस वजह से सनराइजर्स हैदराबाद की कमान स्टार बल्लेबाज ईशान किशन संभालेंगे। वहीं टीम के वाइस- कैप्टन अभिषेक शर्मा रहेंगे।
शुरुआती मैच क्यों नहीं खेलेंगे कमिंस
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस बैक इंजरी की वजह से शुरुआत के कुछ मैचों से बाहर रहेंगे। उनका इलाज जारी है। वो इस इंजरी से उबर रहे हैं। पैट कमिंस को यह चोट 2025-2026 एशेज सीरीज से पहले लगी थी। पहले कहा जा रहा था की वो पूरी एशेज सीरीज से बाहर रहेंगे। लेकिन उन्होंने 1 टेस्ट खेला था फिर बाहर हो गए।

SRH की फ्रेंचाइजी ने किया ऐलान
सनराइजर्स फ्रेंचाइजी ने 18 मार्च को सोशल मीडिया के एक्स प्लेफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर कर ईशान किशन को टीम के कैप्टन बनाने की जानकारी दी। फ्रेंचाइजी ने एक्स पर ईशान और अभिषेक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि- ‘पैट कमिंस चोट से उबरने के दौरान कुछ मैच मिस करेंगे। उनके पूरी तरह फिट होने तक ईशान किशन टीम के कप्तान और अभिषेक शर्मा उप-कप्तान होंगे।’
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित टीम
पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, ओंकार तरमाले, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा, प्रफुल्ल हिंज, अमित कुमार, लियाम लिविंगस्टन, अमित कुमार।
