IPL 2026 Auction: BCCI ने IPL 2026 ऑक्शन के लिए पहले 1355 प्लेयर्स की लिस्ट फ्रेंचाइज को भेजी गई थी, लेकिन फिर इनमें से केवल 350 खिलाड़ी ही शॉर्टलिस्ट किए गए। इसमें 35 नए प्लेयर्स को जोड़े गए, जिसमें से 12 विदेशी प्लेयर हैं तो वहीं 23 भारतीय प्लेयर्स शामिल हैं।
बता दें कि, IPL 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में 2.30 बजे शुरु होगा।
IPL 2026 Auction: 35 नए खिलाड़ियों की एंट्री
ऑक्शन के लिए जो 35 नए खिलाड़ी है, उसमें से इंग्लैंड से 2, वेस्ट इंडीज और अफगानिस्तान से 1-1 प्लेयर, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका से 4 प्लेयर्स को क्रिकेटर्स में जोड़ा गया है।
भारतीय खिलाड़ियों में विष्णु सोलंकी का नाम प्रमुख है, वो घरेलू मैच में बड़ौदा की ओर से खेलते हैं। इन लोगों के साथ अंडर 19 लेवल पर खेल रहे खिलाड़ी एरॉन जॉर्ज, नमन पुष्पक, कनिष्क चौहान, को ऑक्शन के लिए चुना गया।
वहीं भारत से 16 सल के माधव बजाज भी इस लिस्ट का हिस्सा है, इन्होंने एक भी घरेलू मैच नहीं खेले। लेकिन महाराजा T-20 में ट्रॉफी में हुबली टाइगर्स की ओर से खेल चुके हैं।
Read More-IPL 2026 Auction Target Players: 5 फ्रेंचाइजियां इन खिलाड़ियों को कर सकती हैं टारगेट!
IPL 2026 Auction की शुरुआत कैप्ड प्लेयर्स से, 5 कैटेगरी में होगी पहली बोली
ऑक्शन में पहले कैप्ड प्लेयर्स पर बोली लगाई जाएगी, इन्हें 5 कैटेगरी में बांटा गया है, जिसमें ऑलराउंडर, बल्लेबाज, विकेटकीपर-बैटर, तेज गेंदबाज और स्पिनर शामिल होंगे। इसके बाद अनकैप्ड प्लेयर्स की बारी आएगी।
Read More-जमीन गाइडलाइन दरों की बढ़ोतरी पर छत्तीसगढ़ सरकार का U-Turn
ऑक्शन में ये खिलाड़ी शामिल
भारतीय खिलाड़ी
सादेक हुसैन, नमन पुष्पक, परीक्षित वलसांगकर, विष्णु सोलंकी, माधव बजाज, श्रीवत्स आचार्य, साबिर खान, ब्रिजेश शर्मा, कनिष्क चौहान, एरोन जॉर्ज, जिक्कू ब्राइट, श्रीहरि नायर, यश डिचोलकर, अयाज खान, धुर्मिल मटकर, पूरव अग्रवाल, ऋषभ चौहान, सागर सोलंकी, यशराज पुंजा, साहिल पारख, रोशन वाघसरे, इजाज सावरिया और अमन शेखावत।
विदेशी खिलाड़ी
अरब गुल (अफगानिस्तान), कॉनर एथरहुइज़न (दक्षिण अफ्रीका), कुसल परेरा (श्रीलंका), डुनिथ वेल्लालागे (श्रीलंका), बिनुरा फर्नांडो (श्रीलंका), जॉर्ज लिंडे (दक्षिण अफ्रीका), माइल्स हैमंड (इंग्लैंड), डैन लेटगन (इंग्लैंड), क्विंटन डिकॉक (दक्षिण अफ्रीका) , बायंडा माजोला (दक्षिण अफ्रीका), ट्रेविन मैथ्यू (श्रीलंका), अकीम ऑगस्टे (वेस्ट इंडीज)।
