Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IPL 2025 Ticket Scam: SRH ने की BCCI से शिकायत, टिकट घोटाले में HCA अध्यक्ष जगनमोहन राव गिरफ्तार!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IPL 2025 Ticket Scam: SRH ने की BCCI से शिकायत, टिकट घोटाले में HCA अध्यक्ष जगनमोहन राव गिरफ्तार!

Hema Gupta July 10, 2025

IPL 2025 Ticket Scam: IPL 2025 के टिकट घोटाले में बड़ा एक्शन लेते हुए तेलंगाना की क्राइम इंवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के अध्यक्ष ए. जगनमोहन राव को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष सी. श्रीनिवास राव, CEO सुनील कांते, महासचिव राजेंद्र यादव और राव की पत्नी जी. कविता को भी हिरासत में लिया गया है।

Read More: FIFA Club WC 2025 Final: चेल्सी से टकराएगी PSG, रियल मैड्रिड को हराकर पहली बार फाइनल में पहुंची टीम!

इन सभी पर आरोप है कि उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) फ्रेंचाइजी से IPL टिकट को लेकर ब्लैकमेलिंग की रणनीति अपनाई।

BCCI के नियम क्या कहते हैं?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नियमों के मुताबिक, किसी भी स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन को स्टेडियम की कुल सीटों की 10% टिकटें फ्री पास के रूप में दी जाती हैं। SRH के मामले में यह संख्या 3,900 फ्री टिकट बनती है।

क्या है पूरा मामला?

9 जून 2025 को तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन (TCA) के महासचिव धर्म गुरव रेड्डी ने आरोपों के साथ शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया कि HCA ने IPL 2025 के दौरान SRH को फ्री पास से ज्यादा टिकट देने का दबाव बनाया। SRH ने इसे लेकर BCCI और IPL गवर्निंग काउंसिल को खत लिखा।

SRH ने साफ कहा था कि यदि ब्लैकमेलिंग बंद नहीं हुई तो वे अपने होम मैच किसी दूसरे राज्य में शिफ्ट कर सकते हैं।

धारा 465, 468, 471, 403, 409, 420 के तहत केस दर्ज…

HCA अध्यक्ष राव पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए चुनाव लड़ने और धोखाधड़ी के आरोप हैं। उनके खिलाफ IPC की धारा 465 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी), 471 (नकली दस्तावेज का इस्तेमाल), 403 (अवैध संपत्ति), 409 (विश्वास का उल्लंघन) और 420 (धोखाधड़ी) में केस दर्ज किया गया है।

SRH का आरोप: कॉरपोरेट बॉक्स ब्लॉक कर मांगे टिकट…

SRH ने शिकायत में यह भी कहा कि 27 मार्च को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच के दिन HCA अध्यक्ष ने एक कॉरपोरेट बॉक्स लॉक कर दिया और 20 अतिरिक्त टिकट की मांग की, जो समझौते का उल्लंघन था।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिए थे जांच के आदेश…

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने SRH की शिकायत पर जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा कि खेल भावना और पारदर्शिता से समझौता नहीं किया जा सकता।

HCA का सफाई और समाधान की कोशिश…

तनाव कम करने के लिए HCA के सचिव आर. देवराज और SRH टीम मैनेजर के बीच बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि HCA को केवल 3,900 फ्री पास ही मिलेंगे। SRH और HCA ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि वे आगे से प्रोफेशनल अंदाज में काम करेंगे।

SRH का सख्त रुख: “अब और बर्दाश्त नहीं”

SRH के एक वरिष्ठ अधिकारी ने BCCI को लिखे पत्र में कहा था –

“HCA की लगातार ब्लैकमेलिंग अब बर्दाश्त के बाहर है। हम चाहते हैं कि BCCI तत्काल कार्रवाई करे।”

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Baran illegal pistol arrest: बारां पुलिस ने अवैध देशी कट्टा सहित शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया
Next: Karauli Panchna Dam water release: करौली में पांचना बाँध के दो गेट खोले गए, गंभीर नदी क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.