Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • खेल की दुनिया
  • IPL 2025: RTM कार्ड के इस नियम पर बवाल, कई टीमों ने BCCI से की शिकायत, बताया नुकसान
  • खेल की दुनिया

IPL 2025: RTM कार्ड के इस नियम पर बवाल, कई टीमों ने BCCI से की शिकायत, बताया नुकसान

Ranu October 5, 2024

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए लीग की गर्वनिंग काउंसिल ने हाल ही में नए नियमों को जारी किया था. इस बार राइट टू मैच (RTM) कार्ड की वापसी हुई थी. हालांकि, इसके नियमों में कुछ बदलाव किए गए थे. अब इसमें से एक बदलाव को लेकर बवाल मच गया है. इस बदलाव को लेकर कई टीमें खुश नहीं हैं और उन्होंने बीसीसीआई से शिकायत कर अपनी चिंता भी जताई है. दरअसल, पहले टीमें ऑक्शन में खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली से मेल खाने पर सहमत होकर RTM कार्ड का इस्तेमाल करती थीं और खिलाड़ी को वापस अपनी टीम में शामिल करती थीं. लेकिन अब इस कार्ड के इस्तेमाल के बाद सबसे बड़ी बोली लगाने वाली टीम को बोली बढ़ाने का एक और मौका दिया जाएगा. इसी बदलाव को लेकर कई टीमों ने बीसीसीआई से शिकायत की है.

फ्रैंचाइजियों ने शिकायत में क्या कहा?

फ्रैंचाइजी ने RTM कार्ड को लेकर कहा है कि इसका उद्देश्य खिलाड़ी का मार्केट वैल्यू को तय करना है. लेकिन बीसीसीआई ने सबसे बड़ी बोली लगाने वाली टीम को आखिरी बार कीमत बढ़ाने पर कोई कैप नहीं लगाई है. इससे ऑक्शन के दौरान मनमाने ढंग से बोली बढ़ाई जा सकती है. अगर ऐसा हुआ तो इसका मतलब नहीं रह जाएगा. क्रिकबज की रिपोर्ट के रिपोर्ट के मुताबिक कई टीमों ने इसी चीज को लेकर बीसीसीआई को आधिकारिक रूप से लिखित में शिकायत की है. वहीं कुछ फ्रैंचाइजी बोर्ड के अधिकारियों के साथ चर्चा कर रही हैं.

यह भी कहा जा रहा है कि बीसीसीआई की इस नियम की वजह से कोई भी फ्रैंचाइजी RTM कार्ड की जगह रिटेंशन का इस्तेमाल करना पसंद करेगी. क्योंकि बीसीसीआई ने इस नियम को लाने पीछे ज्यादा से ज्यादा स्टार खिलाड़ियों को ऑक्शन के लिए आकर्षित करने का टारगेट रखा था. दूसरी ओर नंबर 4 और नंबर 5 रिटेंशन रैंक वाले खिलाड़ियों के लिए 18 करोड़ और 14 करोड़ रुपए तय कर दिए थे. इससे फ्रैंचाइजी RTM कार्ड के विकल्प के बजाय अधिक रिटेंशन का विकल्प चुन सकती हैं. इससे स्टार खिलाड़ी ऑक्शन में नहीं आ सकेंगे.

नए नियमों के तहत कैसे काम करता है RTM कार्ड?

आईपीएल 2025 में फ्रैंचाइजियों को ज्यादा से ज्यादा 6 प्लेयर्स को रिटेन करने का विकल्प दिया गया है. इसमें राइट टू मैच कार्ड भी शामिल रहेगा. फ्रैंचाइजी ज्यादा से ज्यादा पांच कैप्ड खिलाड़ियों (भारतीय/विदेशी) और ज्यादा से ज्यादा दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं. फ्रैंचाइजी जितने कम खिलाड़ी रिटेन करेंगी, उसके पास उतने ही राइट टू मैच कार्ड बढ़ जाएंगे, जिसका वह ऑक्शन में इस्तेमाल कर सकती है.

नए नियम के तहत अगर किसी खिलाड़ी का ऑक्शन हो रहा है और एक टीम ने उसके लिए 6 करोड़ रुपए की सबसे ऊंची बोली लगाई है, तो खिलाड़ी की मौजूदा फ्रैंचाइजी से सबसे पहले पूछा जाएगा कि क्या वे अपना RTM इस्तेमाल करना चाहते हैं. अगर वह सहमत हो जाती है, तो पहली टीम को बोली बढ़ाने का एक और मौका दिया जाएगा. अगर वह अब इसे बढ़ाकर 10 करोड़ रुपए कर देती है, तो खिलाड़ी की मौजूदा टीम अपने RTM कार्ड का इस्तेमाल कर सकती है और उसे 10 करोड़ रुपए में फिर से साइन कर सकती है. इससे खिलाड़ी को तो फायदा होगा लेकिन मौजूदा फ्रेंचाइजी को इसका नुकसान हो जाएगा.

About the Author

Ranu

Administrator

i am worked with many digital news portal as copy writer.

View All Posts

Post navigation

Previous: CG UPDATE: रायपुर में इंडियन आर्मी ने दुश्मन के हेडक्वार्टर को ब्लास्ट कर उड़ाया
Next: Iran Vs Israel Update: इजराइली हमले के डर से हिजबुल्लाह चीफ सीक्रेट जगह दफन

Related Stories

Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
MS Dhoni Ranchi Plot Controversy
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • झारखंड

MS Dhoni Ranchi Plot Controversy: M.S.Dhoni पर लगे गंभीर आरोप, झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने भेजा नोटिस!

Hema Gupta February 28, 2026
Ravi Shatri Stand In Mumbai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ravi Shastri Stand In Mumbai: भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री को दिया जाएगा खास सम्मान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.