IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान को लेकर चर्चाएं तेज़ हैं। टीम के फैंस के बीच यह सवाल लगातार उठ रहा है कि क्या विराट कोहली फिर से कप्तानी संभालेंगे, या टीम कोई नया चेहरा लाएगी।
IPL 2025: एबी डिविलियर्स की भविष्यवाणी
RCB के पूर्व खिलाड़ी और विराट कोहली के करीबी दोस्त एबी डिविलियर्स ने हाल ही में कहा था कि IPL 2025 में विराट कोहली कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
Read More- ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को मिला नया CEO, टॉड ग्रीनबर्ग की नियुक्ति
IPL 2025: अश्विन की खास थ्योरी
भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर RCB के कप्तान को लेकर दिलचस्प विश्लेषण पेश किया। उन्होंने कहा:”अगर ऑक्शन पर नजर डालें तो ऐसा लगता है कि RCB ने कप्तानी के लिए किसी नए खिलाड़ी को टारगेट नहीं किया। मेरी राय में विराट कोहली ही कप्तानी करेंगे। अगर कोई बड़ा बदलाव होता, तो ऑक्शन में ही संकेत मिल जाते।”
Read More- IPL 2025: अजिंक्य रहाणे बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, फ्रेंचाइजी ने खरीदा 1.5 करोड़ में
नीलामी में चतुराई भरा कदम
अश्विन ने RCB की नीलामी रणनीति की तारीफ की। उनके अनुसार, टीम ने संयम और समझदारी से खिलाड़ियों का चयन किया। “RCB ने अपने पर्स का सही उपयोग किया और परिस्थितियों के हिसाब से उपयुक्त खिलाड़ी चुने। इस बार टीम संतुलित और मजबूत दिख रही है,”
टीम मैनेजमेंट का बयान
RCB के क्रिकेट डायरेक्टर मो बोबाट ने भी कप्तानी के सवाल पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विराट कोहली को टीम का सबसे अनुभवी और अहम खिलाड़ी बताया लेकिन स्पष्ट किया कि कप्तानी पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।
फैंस की उम्मीदें
RCB फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि टीम इस बार अपने लंबे खिताबी सूखे को खत्म करेगी। कप्तानी को लेकर स्थिति स्पष्ट होने तक यह चर्चा IPL के फैंस के बीच बनी रहेगी।
