Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IPL 2025 Playoff Teams: प्लेऑफ में पहुंची 4 टीमें, जानिए डेट और वेन्यू…
  • IPL 2025
  • Top Story

IPL 2025 Playoff Teams: प्लेऑफ में पहुंची 4 टीमें, जानिए डेट और वेन्यू…

Hema Gupta May 22, 2025

IPL 2025 Playoff Teams: IPL 2025 के 18वें सीजन में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने जबरदस्त खेल दिखाया और दिल्ली कैपिटल्स को वानखेड़े स्टेडियम में हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली।

Read More:Dublicate Dhoni Video Viral: अरुण जेटली स्टेडियम में पहुंचा धोनी का हमशक्ल! फैंस हुए दिवाने…

मुंबई ने सीजन की शुरुआत में अपने पहले 5 मैचों में 4 मुकाबले हारे, लेकिन इसके बाद टीम ने जोरदार वापसी की और लगातार छह 6 मुकाबले जीतकर प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से वापसी की।

प्लेऑफ में पहुंचने वाली चार टीमें तय..

दिल्ली पर जीत के साथ आईपीएल 2025 की प्लेऑफ की चार टीमें तय हो चुकी हैं…

1. गुजरात टाइटंस

2. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)

3. पंजाब किंग्स

4. मुंबई इंडियंस

हालांकि, लीग स्टेज के कुछ मुकाबले बाकी होने की वजह से टीमों की फाइनल पोजिशन (स्थान) अभी तय नहीं हुई है।

IPL 2025 प्लेऑफ शेड्यूल और स्थान..

 तारीख     –   मुकाबला     –   स्थान

1. 29 मई  – क्वालीफायर -1  –    मुल्लांपुर
2. 30 मई – एलिमिनेटर       –    मुल्लांपुर
3. 01 जून – क्वालीफायर      –     2 – अहमदाबाद
4. 03 जून – फाइनल           –   अहमदाबाद

1. क्वालीफायर-1 में पॉइंट टेबल की टॉप-2 टीमों के बीच भिड़ंत होगी। विजेता सीधे फाइनल में पहुंचेगा, जबकि हारने वाली टीम को क्वालीफायर-2 में एक और मौका मिलेगा।

2. एलिमिनेटर में तीसरे और चौथे स्थान की टीमें भिड़ेंगी। इसकी विजेता टीम क्वालीफायर-2 में जाएगी।

3. फाइनल मुकाबला 3 जून को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

बीते दिन हुए मुकाबले में मुंबई को मिली शानदार जीत..

IPL 2025 के 63वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रन से हराया। वानखेड़े स्टेडियम पर 181 रन का टारगेट चेज कर रही दिल्ली कैपिटल की टीम 18.2 ओवर में 121 रन पर ऑलआउट हो गई। समीर रिजवी ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। वहीं जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर ने 3-3 विकेट झटके।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

सूर्य ने रचा इतिहास…

IPL 2025 में सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खलते हुए इतिहास रच दिया है। सूर्य ने टेम्बा बावुमा के T20 में लगातार सबसे ज्यादा 25+ स्कोर बनाने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करके इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। बावुमा और सूर्या दोनों ने लगातार 13 मैचों में 25+ स्कोर बनाए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

बीते दिन हुए मैच में सूर्यकुमार ने 43 गेंदों पर 73 रन बनाकर नाबाद पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए और हार्दिक पंड्या की टीम को 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाने में मदद की IPL के मौजूदा सीजन में सूर्य ने अब तक खेले गए 13 मैचों में कुल 582 रन बनाए हैं।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: GUJRAT NEWS: द्वारका: घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर यातायात पुलिस ने दिखाई मानवता
Next: Indore News : ब्लैकमेलिंग से परेशान हेड कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड

Related Stories

firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.