Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • खेल की दुनिया
  • IPL 2025 Opening Ceremony: आईपीएल 2025 ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा सितारों का मेला…
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल की दुनिया

IPL 2025 Opening Ceremony: आईपीएल 2025 ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा सितारों का मेला…

Hema Gupta March 20, 2025

IPL 2025 Opening Ceremony: भारतीय क्रिकेटर्स के फैन्स को आईपीएल का बड़ी बेसब्री से इंतेजार रहता है। फाइनली 22 मार्च को IPL 2025 का आगाज होने वाला हैं। इसकी ओपनिंग सेरेमनी को शानदार बनाने का पूरा प्लान तैयार हैं। इस बार की ओपनिंग सेरेमनी में कई बड़े बॉलीवुड सितारे नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि सेरेमनी के दौरान बॉलीवुड के फेमस सेलिब्रिटी एक्टर वरुण धवन, एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और दिशा पाटनी परफॉर्म करने वाले हैं।

आपको बता दें कि, आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी 22 मार्च शनिवार को 6 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगी। जिसमें क्रिकेटर्स के साथ सितारों का भी मेला लगेगा।

Read More: IPL 2025 Schedule: 22 मार्च से IPL 2025 का होगा आगाज ,जानिए मैच से जुड़ी पूरी जानकारी..

IPL 2025 Opening Ceremony: सितारो का होगा बोलबाला..

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ओपनिंग सेरेमनी में श्रेया घोषाल, दिशा पाटनी, करण औजला, अरिजीत सिंह, श्रद्धा कपूर और वरुण धवन अपनी परफॉर्मेंस देंगे।

साथ ही आईपीएल 2025 के इस समारोह में संजय दत्त, सारा अली खान, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर, माधुरी दीक्षित, पूजा हेगड़े, उर्वशी रौतेला और आयुष्मान खुराना जैसे फेमस सेलिब्रिटी भी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि- अमेरिकी पॉप बैंड वन रिपब्लिक को भी सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए संपर्क किया गया है। पॉप बैंड वन रिपब्लिक ने हाल ही में करण औजला और दिशा पाटनी के साथ मिलकर ‘टेल मी’ गाना बनाया है।

IPL 2025 Opening Ceremony: सलमान और शाहरुख की हो सकती है एंट्री..?

आईपीएल 2025 के उद्घाटन समारोह में शाहरुख खान और सलमान खान के भी शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि सलमान अपनी फिल्म सिकंदर का प्रमोशन करने पहुंच सकते हैं। बता दें कि शाहरुख खान कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिक हैं, और वो अपनी टीम को सपोर्ट करने आ सकते हैं।

पहले मैच की होगी शुरुआत..

पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच है, और यह मैच हमेशा ही रोमांचक रहता है। फैंस को इस मैच का बेसब्री से इंतजार रहेगा, यह मैच 22 मार्च को रात 8 बजे से शुरू होगा। केकेआर आईपीएल 2024 की विजेता टीम रही है। इस बार केकेआर की कप्तानी अजिंक्य रहाणे के कंधों पर है।

IPL 2025 Opening Ceremony: दिशा पाटनी की परफॉर्मेंस पक्की..

आईपीएल के सोशल मीडिया हैंडल ने दिशा के सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के साथ एक ज्वाइंट पोस्टर शेयर करते हुए दिशा पाटनी की परफॉर्मेंस की जानकारी देते हुए लिखा है कि – जब आईपीएल के 18 साल पूरे हो रहे हैं, तो पहले से कहीं ज़्यादा शानदार जश्न मनाने की ज़रूरत है! स्टेज पर धमाल मचाने के लिए सेनसेशनल दिशा पटानी से बेहतर कौन हो सकता है? #TATAIPL 18 की शानदार ओपनिंग सेरेमनी को मिस न करें!

फैंस ने जताई खुशी..

दिशा पाटनी की परफॉर्मेंस की कंफर्मेशन के बाद उनके फैंस में काफी उत्साह है, उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए इस पोस्ट पर कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा- ‘दिशा पाटनी स्टेज पर आग लगाने के लिए तैयार हैं’ वहीं दूसरे ने लिखा- ‘आईपीएल के 18 साल पूरे होने पर एक भव्य जश्न मनाया जाना चाहिए! दिशा पाटनी की एनर्जी के साथ, यह एक ना भूलने वाली ओपनिंग नाइट होने जा रही है!’ एक ने लिखा- ‘वो किसी भी माहौल को इलेक्ट्रिफाइंग बना सकती हैं’।

कहां देख पाएंगे आईपीएल 2025 ओपनिंग सेरेमनी को लाइव?

आईपीएल 2025 उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: शंभू और खनौरी बॉर्डरः पुलिस ने किसानों को हटाया, विरोध में 3 जगहों पर पुलिस के साथ झड़प
Next: 4 साल के मासूम की 12 साल की लड़की ने की हत्या

Related Stories

Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
MS Dhoni Ranchi Plot Controversy
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • झारखंड

MS Dhoni Ranchi Plot Controversy: M.S.Dhoni पर लगे गंभीर आरोप, झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने भेजा नोटिस!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.