Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IPL 2025 New Shedule: IPL 2025 मैच का नया शेड्यूल जारी…
  • IPL 2025
  • Top Story

IPL 2025 New Shedule: IPL 2025 मैच का नया शेड्यूल जारी…

Hema Gupta May 13, 2025

IPL 2025 New Shedule: भारत और पकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के चलते आईपीएल मैच रोक दिया गया था। लेकिन अब नया शेड्यूल जारी किया गया है। अब IPL 2025 का मैच 17 मई से शुरू होगा।

Read More: IPL 2025 Match Update: 3 शहरों में हो सकते हैं IPL के बाकी मुकाबले…

आपको बता दें कि, यह मैच 6 जगहों में रखा गया है। जहां आईपीएल के बचे बाकी मैच खेले जाएंगे। वहीं 29 मई से प्लेऑफ स्टेज शुरु हो जाएगा, और IPL का फाइनल मुकाबला 3 जून को होगा। इसकी जानकारी BCCI ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी।

पहला मैच RCB vs KKR के बीच…

BCCI ने IPL 2025 के बाकी बचे हुए मुकाबलों के लिए 6 शहरों को चुना है, जिसमें बेंगलुरु, दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, मुंबई, अहमदाबाद शामिल हैं। IPL 2025 में नए शेड्यूल के बाद पहला मैच 17 मई को बेंगलुरु और कोलकाता के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

KKR vs RCB IPL 2025 (3)

पंजाब और दिल्ली मैच हुआ था रद्द..

8 मई को पंजाब और दिल्ली के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा मैच पाकिस्तान से हुए हमलों के कारण रोकना पड़ा था। अब यह मुकाबला 24 मई को जयपुर में खेला जाएगा। BCCI ने बाकी बचे मैचों के लिए नई योजना तैयार की है।

कितने मैच अब भी बाकी हैं?

IPL 2025 में कुल 74 मैच खेले जाने हैं। 7 मई तक 57 मैच पूरे हो चुके थे। 8 मई को 58वां मैच बीच में रोक दिया गया था।
अब 17 मैच बाकी हैं, जिनमें से 13 लीग स्टेज और 4 प्लेऑफ स्टेज के मुकाबले हैं।

किस-किस टीम के मैच बाकी हैं?

1. मुंबई, कोलकाता, राजस्थान और चेन्नई की टीमें अब तक 12-12 मुकाबले खेल चुकी हैं, यानी इनके 2-2 लीग मैच बाकी हैं।

2. अन्य सभी टीमों के 3-3 लीग मैच अभी खेले जाने हैं।

3. हर टीम को कुल 14 लीग मुकाबले खेलने होते हैं।

कौन-कौन सी टीमें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हैं?

अब तक IPL की 10 में से 3 टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं:

1. हैदराबाद, राजस्थान, और चेन्नई की टीमें एलिमिनेट हो चुकी हैं।

2. बाकी 7 टीमें अभी भी प्लेऑफ की होड़ में बनी हुई हैं।

किस टीम में कितने विदेशी प्लेयर्स…

CSK – 8

MI – 8

SRH – 6

RCB – 8

KKR – 8

LSG – 8

PBKKS – 8

RR – 8

DC – 7

GT – 7

क्या सभी विदेशी खिलाड़ी भारत में मौजूद हैं?

नहीं। लीग के सस्पेंड होने के बाद BCCI ने विदेशी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को अपने देश लौटने की अनुमति दी थी।

1. कई विदेशी खिलाड़ी लौट चुके हैं और उन्हें दोबारा भारत बुलाया जाएगा।

2. हालांकि, कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के कारण वापस आने से मना कर सकते हैं।

IPL के बाकी मैच मई में ही क्यों?

IPL आमतौर पर अप्रैल-मई की विंडो में आयोजित होता है, जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोई बड़ी सीरीज नहीं चल रही होती।

1. अगर ये मैच जून से आगे जाते तो BCCI को सितंबर तक इंतजार करना पड़ता, क्योंकि जून-जुलाई में अन्य अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल पहले से तय हैं।

2. 11 जून से WTC फाइनल (ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका) और 20 जून से भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है।

3. इसी वजह से BCCI ने IPL को मई में ही खत्म करने का निर्णय लिया है।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Madhya Pradesh CM: सीएम डॉ. मोहन यादव रखेंगे जबलपुर में आधुनिक सांदीपनि विद्यालय की नींव,27 करोड़ 84 लाख की लागत से बनेगा भवन
Next: Virat Test Retirement 269 Meaning: किंग कोहली ने रिटायरमेंट पोस्ट में लिखा ‘#269’, जानिए इस नंबर के पीछे की कहानी…

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.