IPL 2025 Mega Auction Update: IPL 2025 के मेगा ऑक्शन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, और जैसे-जैसे यह दिन करीब आ रहा है, खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर नजरें गड़ी हुई हैं। वेस्टइंडीज के 22 खिलाड़ी इस ऑक्शन में हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन रोस्टन चेज और डॉमिनिक ड्रेक्स ने अपनी हालिया शानदार फॉर्म से फ्रेंचाइजियों का ध्यान खींचा है।
सुपर50 कप में छाए चेज और ड्रेक्स
रोस्टन चेज और डॉमिनिक ड्रेक्स ने वेस्टइंडीज के घरेलू वनडे टूर्नामेंट सुपर50 कप के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। यह मुकाबला बारबाडोस और ट्रिनिडाड एंड टोबैगो के बीच खेला गया था। बारबाडोस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 339 रन बनाए, जिसमें इन दोनों खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा।
Read More- IPL 2025 Mega Auction: शमी ने संजय मांजरेकर की भविष्यवाणी का उड़ाया मजाक
IPL 2025 Mega Auction Update: बल्ले से दिखाया दम
रोस्टन चेज ने मिडल ऑर्डर में केवल 31 गेंदों पर 43 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 3 चौके शामिल थे। वहीं, डॉमिनिक ड्रेक्स ने अंतिम ओवरों में आक्रामक रुख अपनाते हुए 200 के स्ट्राइक रेट से 6 गेंदों पर नाबाद 12 रन बनाए।
Read More- Cricket News: ट्रेविस हेड का आक्रामक अभ्यास देख भारतीय फैंस आए टेंशन में
IPL 2025 Mega Auction Update: गेंद से किया कहर
बारबाडोस की पारी खत्म होने के बाद जब ट्रिनिडाड एंड टोबैगो बल्लेबाजी के लिए उतरी, तो चेज और ड्रेक्स की गेंदबाजी ने उनका सपना चकनाचूर कर दिया।
- डॉमिनिक ड्रेक्स ने 4.3 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके।
- रोस्टन चेज ने 10 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।
इनकी शानदार गेंदबाजी के चलते ट्रिनिडाड की टीम केवल 186 रन पर ऑलआउट हो गई और 153 रनों से मैच हार गई।
IPL 2025 में चेज और डॉमिनिक की बेस प्राइस
सुपर50 कप के इस परफॉर्मेंस से दोनों खिलाड़ियों ने IPL 2025 के लिए अपनी बोली को मजबूत बना लिया है।
- रोस्टन चेज ने अपनी बेस प्राइस 1.25 करोड़ रुपये रखी है।
- डॉमिनिक ड्रेक्स की बेस प्राइस 75 लाख रुपये है।
फ्रेंचाइजियों की नजरें इन पर
बल्ले और गेंद से दमदार प्रदर्शन कर इन दोनों खिलाड़ियों ने ऑक्शन में महंगी बोली लगने का दावा पेश कर दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि IPL 2025 में ये खिलाड़ी कौन-सी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनते हैं और क्या इनकी परफॉर्मेंस लीग में भी ऐसा ही धमाल मचाती है।
