IPL 2025 Mega Auction Unsold Player: पृथ्वी शॉ को उनकी लापरवाही का भारी खामियाजा भुगतना पड़ा है। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में उनका नाम पूरी तरह अनदेखा कर दिया गया। यहां तक कि दिल्ली कैपिटल्स, जिसके साथ वह 2018 से जुड़े थे, ने भी उन पर बोली नहीं लगाई। उनकी लापरवाही ने उन्हें 8 करोड़ रुपये के संभावित कॉन्ट्रैक्ट से दूर कर दिया।
IPL 2025 Mega Auction Unsold Player: फिटनेस और प्रदर्शन बने बड़ी समस्या
पृथ्वी शॉ पर आरोप है कि उन्होंने अपने खेल और फिटनेस पर ध्यान नहीं दिया। दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कोच मोहम्मद कैफ ने भी शॉ के प्रदर्शन और फिटनेस को लेकर खुलासा किया। कैफ के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स ने शॉ को कई मौके दिए, लेकिन वह इनका फायदा उठाने में नाकाम रहे।
Read More- RCB Full Squad IPL 2025: RCB ने भुवनेश्वर कुमार को 10.75 करोड़ में खरीदा, गेंदबाजी को मिला बड़ा बल
IPL 2025 Mega Auction Unsold Player: 75 लाख का बेस प्राइस भी नहीं बना मददगार
शॉ ने ऑक्शन में अपना बेस प्राइस सिर्फ 75 लाख रुपये रखा था। इसके बावजूद किसी फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली नहीं लगाई। यह उनके करियर के लिए एक बड़ा झटका है। IPL 2024 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स से 8 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला था, लेकिन इस बार वह टीम का हिस्सा भी नहीं बन सके।
IPL 2025 Mega Auction Unsold Player: कैफ ने बताया ‘शर्मनाक स्थिति’
मोहम्मद कैफ ने शॉ के अनसोल्ड रहने को शर्मनाक बताया। जियो सिनेमा से बातचीत में उन्होंने कहा, “दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें भरपूर सपोर्ट किया। वह इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें लगातार मौके दिए गए, फिर भी वह अपनी जगह पक्की नहीं कर सके।” कैफ ने बताया कि शॉ के टैलेंट को लेकर टीम में बार-बार विचार किया गया, लेकिन उनके प्रदर्शन ने कभी टीम को जीत नहीं दिलाई।
कैफ ने साझा किया टीम सेलेक्शन का किस्सा
कैफ ने कहा, “हम कई बार रात में तय करते थे कि शॉ को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखेंगे, लेकिन सुबह मैच से पहले अपना फैसला बदल देते थे। हमें उम्मीद रहती थी कि वह बड़ी पारी खेलेंगे और टीम को जीत दिलाएंगे। लेकिन वह हमेशा इस उम्मीद पर खरे नहीं उतरे।”
भविष्य पर सवाल
पृथ्वी शॉ का IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहना न सिर्फ उनके करियर के लिए झटका है, बल्कि भारतीय क्रिकेट में उनकी वापसी पर भी सवाल खड़े करता है। अब यह देखना होगा कि वह अपनी फिटनेस और प्रदर्शन में सुधार कर वापसी कर पाते हैं या नहीं।
