IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के लिए बहुप्रतीक्षित मेगा ऑक्शन का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। यह मेगा इवेंट सऊदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को आयोजित हो रहा है। आज ऑक्शन का पहला दिन है, जिसमें 577 खिलाड़ियों की बोली लगेगी।
204 खिलाड़ियों की चमकेगी किस्मत
नीलामी में कुल 577 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 367 भारतीय और 210 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, केवल 204 खिलाड़ियों को टीमों में जगह मिलेगी। इसमें अधिकतम 70 विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि किन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों का दांव लगता है।
गौरतलब है कि इस बार कुल 1574 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 577 को नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। नीलामी की प्रक्रिया में सबसे पहले दो मार्की सेट्स पेश किए जाएंगे, इसके बाद कैप्ड खिलाड़ियों के सेट आएंगे। 118वें खिलाड़ी के बाद एक्सीलेरेशन राउंड शुरू होगा।
IPL 2025 Mega Auction: भारत में लाइव प्रसारण के विकल्प
सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित इस मेगा ऑक्शन की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से होगी। ऑक्शन का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा पर उपलब्ध होगी। यह ऑक्शन 24 और 25 नवंबर, दोनों दिन चलेगा।
क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह दो दिन रोमांच से भरपूर होने वाले हैं, क्योंकि बड़े खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लगने की उम्मीद है।
