Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IPL 2025 Match Update: 3 शहरों में हो सकते हैं IPL के बाकी मुकाबले…
  • IPL 2025
  • Top Story

IPL 2025 Match Update: 3 शहरों में हो सकते हैं IPL के बाकी मुकाबले…

Hema Gupta May 11, 2025

IPL 2025 Match Update: IPL 2025 को भारत-पाक तनाव के चलते 9 मई को सस्पेंड कर दिया गया था। तब BCCI ने साफ कहा था कि देश युद्ध जैसी स्थिति में है और ऐसे माहौल में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सही नहीं होगा। अब पाकिस्तान के साथ सीजफायर समझौता हो चुका है और हालात सामान्य होने लगे हैं। इसी के साथ लीग के बचे हुए मुकाबलों को लेकर BCCI एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सरकार से सलाह ली जा रही है और अगले 48 घंटों में IPL को दोबारा शुरू करने को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

TATA IPL 2025 suspended for one week.

More details here 👇👇 | #TATAIPL

— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2025

Read More: Vande Bharat for IPL: पहली बार खिलाड़ियों के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन, दिल्ली पहुंचे प्लेयर्स…

किन टीमों के मैच अब भी बचे हैं?

IP 2025 में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के दो-दो मैच बाकी हैं। बाकी टीमों को अभी तीन-तीन मुकाबले खेलने हैं। हर टीम को लीग चरण में कुल 14 मैच खेलने होते हैं, लिहाजा पॉइंट्स टेबल की स्थिति में अभी बदलाव संभव है।

कितने मुकाबले बाकी हैं और कब हो सकते हैं?

IPL 2025 के तहत कुल 74 मुकाबले होने थे, जिनमें से 8 मई तक 58 मैच खेले जा चुके हैं। यानी अब सिर्फ 16 मैच 12 लीग मुकाबले और 4 प्लेऑफ के बाकी हैं। पहले शेड्यूल के मुताबिक फाइनल 25 मई को होना था। अब BCCI की कोशिश है कि मई के अंत तक ही टूर्नामेंट को पूरा कर लिया जाए। इसके लिए डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

कौन सी टीमें प्लेऑफ की दौड़ में हैं?

10 टीमों में से हैदराबाद, राजस्थान और चेन्नई की टीमें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। शेष सात टीमें अभी भी क्वालिफाई करने की होड़ में हैं, जिससे आगे के मुकाबले और ज्यादा रोमांचक होने वाले हैं।

बचे हुए मुकाबले कहां खेले जा सकते हैं?

पहले योजना थी कि बचे हुए 16 मैच 9 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे जैसे लखनऊ, दिल्ली, अहमदाबाद, चेन्नई, मुंबई, कोलकाता आदि। लेकिन अब सूत्रों के मुताबिक BCCI इन मैचों को सिर्फ तीन दक्षिणी शहरों – चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में आयोजित करने पर विचार कर रहा है। इसका मुख्य कारण सुरक्षा है, क्योंकि ये शहर पाकिस्तान सीमा से काफी दूर हैं और अगर दोबारा तनाव बढ़ता भी है तो टूर्नामेंट पर असर कम पड़ेगा।

विदेशी खिलाड़ी अभी भारत में हैं या लौट चुके हैं?

IPL सस्पेंड होने के बाद BCCI ने सभी विदेशी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को अपने-अपने देशों में लौटने की अनुमति दी थी। अधिकतर खिलाड़ी अब भारत में नहीं हैं, लेकिन चूंकि इस वक्त कोई बड़ी इंटरनेशनल सीरीज नहीं चल रही है, इसलिए उन्हें दोबारा बुलाने में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी।

BCCI मई में ही क्यों खत्म करना चाहता है IPL?

हर साल IPL का आयोजन अप्रैल-मई में किया जाता है क्योंकि इस समय विंडो खाली रहती है। अगर बाकी बचे मैच मई में नहीं हुए तो फिर सितंबर से पहले इसका आयोजन संभव नहीं होगा। जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, फिर भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा और बाकी टीमों की व्यस्तता इसे और मुश्किल बना सकती है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Bairiya Vidhayak on Yogi: राम ने रावण को, महाराणा प्रताप ने अकबर वैसे ही योगी ने…CM के बारे में क्या कह गए सुरेंद्र सिंह
Next: Nation Safety is the highest priority: नागरिकों की सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम, CM सोरेन ने दिए अधिकारियों को निर्देश

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.