Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IPL 2025 Closing Ceremony: भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित होगी सेरेमनी…
  • IPL 2025
  • Top Story

IPL 2025 Closing Ceremony: भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित होगी सेरेमनी…

Hema Gupta May 27, 2025

IPL 2025 Closing Ceremony: IPL 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी और फाइनल मैच 3 जून को रखा गया है। और BCCI ने फैसला किया कि सेरेमनी के दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और वीरों को सम्मानित किया जाएगा। यह सेरेमनी सेना को समर्पित रहेगी।

Read More:  SRH vs KKR Vaibhav Arora: वैभव अरोड़ा का भटका ध्यान हुए आउट! वीडियो वायरल…

BCCI सचिव ने कहा कि- IPL 2025 के समापन समारोह को सेना को समर्पित करेंगे और हमारे सैनिकों को सम्मानित करेंग. क्रिकेट भले ही देश का सबसे पसंदीदा खेल है, लेकिन देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा सबसे ऊपर है।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर वीरों को सम्मान…

दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश देखने को मिला, हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया। और भारतीय वायुसेना ने मंगलवार आधी रात के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 24 मिसाइलों से 9 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया। इस हमले में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं।

इस ऑपरेशन के तहत मुजफ्फराबाद, कोटली, मुरीदके और बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के लॉन्च पैड्स को ध्वस्त किया गया।

BCCI का बड़ा फैसला: क्लोजिंग सेरेमनी सेना को समर्पित…

इस बहादुरी और सटीक जवाबी कार्रवाई को सम्मान देने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी को सेना को समर्पित करने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले से पहले आयोजित किया जाएगा

BCCI सचिव ने की घोषणा…

सचिव देवजीत सैकिया ने ‘स्पोर्ट्स तक’ से बातचीत में कहा –

“BCCI हमारे सैन्य बलों की वीरता, साहस और बलिदान को सलाम करता है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत उन्होंने जो साहसी कदम उठाया, वह पूरे देश के लिए प्रेरणा है। इसी को देखते हुए हमने क्लोजिंग सेरेमनी को सेना और हमारे नायकों को समर्पित करने का फैसला किया है। क्रिकेट देश का पैशन है, लेकिन देश की अखंडता, सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर है।”

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया- हम BCCI की ओर से हमारे वीर सैनिकों की बहादुरी, हिम्मत और निःस्वार्थ सेवा को सलाम करते हैं. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत हम

तीनों सेनाओं के प्रमुखों को भेजा गया न्योता…

BCCI की ओर से चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, आर्मी चीफ, नेवी चीफ और एयरफोर्स चीफ को क्लोजिंग सेरेमनी में आमंत्रित किया गया है। हालांकि अभी तक उनकी उपस्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संभावना है कि इस कार्यक्रम में आर्मी बैंड की विशेष प्रस्तुति भी देखने को मिलेगी।

IPL में लगातार मिल रहा सेना को सम्मान..

IPL 2025 के दौरान भी सेना को लगातार ट्रिब्यूट दिया जा रहा है। कुछ वेन्यू पर मैच शुरू होने से पहले राष्ट्रगान बजाया गया, और स्टेडियमों के भीतर-बाहर डिजिटल साइन बोर्ड्स पर सैन्य बलों के योगदान को धन्यवाद देने वाले संदेश प्रदर्शित किए गए। विभिन्न मैचों में खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया और स्टेडियमों में “Thank You, Armed Forces” जैसे संदेश प्रदर्शित किए गए।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Mandla : RTO अफसर की चप्पल से पीटाई
Next: SHANISHCHARA DHAM: देश का इकलौता शनि पर्वत मुरैना में,

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.