Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • गुजरात
  • CM Bhupendra Patel Yoga: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर साबरमती रिवरफ्रंट में उमड़ा जनसैलाब, CM भूपेंद्र पटेल ने की अगुवाई
  • गुजरात

CM Bhupendra Patel Yoga: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर साबरमती रिवरफ्रंट में उमड़ा जनसैलाब, CM भूपेंद्र पटेल ने की अगुवाई

Aditya Mishra June 21, 2025

साबरमती रिवरफ्रंट बना योग का केंद्

CM Bhupendra Patel Yoga: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह पटेल और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड ने मंगलवार सुबह अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर योगाभ्यास का नेतृत्व किया। इस आयोजन में करीब 7,500 लोगों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोरोना महामारी के बाद लोगों को योग और प्राणायाम की अहमियत का गहरा एहसास हुआ है।

योग बोर्ड से मिलेंगे योग्य प्रशिक्षक

मुख्यमंत्री पटेल ने अपने संबोधन में यह भी बताया कि गुजरात राज्य योग बोर्ड, जो दो साल पहले स्थापित हुआ था, उसकी मदद से राज्य भर में योग्य योग प्रशिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने योग को जीवनशैली का अहम हिस्सा बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

read more: जैसलमेर के रेतीले धोरों पर CM भजनलाल ने किया योग, दिया ‘स्वस्थ राजस्थान’ का संदेश

 75 स्थानों पर हुआ योगाभ्यास

देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार ने योग दिवस के आयोजन के लिए 75 प्रमुख स्थलों का चयन किया। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, मोढेरा सूर्य मंदिर, कच्छ का सफेद रण, घेला सोमनाथ और रानी की वाव जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर भी बड़े स्तर पर योगाभ्यास हुआ।

 गांव-शहरों में भी दिखा उत्साह

राज्य के गांवों, तालुकों, जिलों और शहरों में भी योग दिवस पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्कूलों, कॉलेजों, पुलिस ग्राउंड, स्वास्थ्य केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाया।

  केंद्रीय मंत्रियों ने भी निभाई भागीदारी

CM Bhupendra Patel Yoga: कई केंद्रीय मंत्रियों ने अलग-अलग स्थलों पर योग कार्यक्रमों में भाग लिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में, केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने मोढेरा सूर्य मंदिर में और केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने कच्छ के धोलावीरा में योगाभ्यास किया।

watch now: कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल की दूर्दशा 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Kanker: घर के किचन में घुसा तेंदुआ
Next: MP Weather Alert: 6 जिलों में ऑरेंज और 49 में यलो अलर्ट

Related Stories

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का प्री-वेडिंग समारोह हुआ शुरू
  • खेल की दुनिया
  • गुजरात

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का प्री-वेडिंग समारोह हुआ शुरू, भावनाओं से सराबोर दिखे ‘God of Cricket’

Rohan Umak February 27, 2026
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान
  • गुजरात
  • देश-विदेश
  • पंजाब

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान का 2 दिवसीय गुजरात दौरा

divya mistry February 20, 2026
Rakshit Chaurasiya Vadodara Bail
  • Top Story
  • गुजरात
  • देश-विदेश

वडोदरा के ‘Another Round’ वाले आरोपी रक्षित को जमानत, कोर्ट बोला – सुधार का मौका दिया जाए 

himani Shrotiya December 24, 2025
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • 2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा
  • राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज, CM दिल्ली हुए रवाना
  • CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता
  • वकार महामंत्र दिवस 2.0: CM भजनलाल ने नवकार मंत्र क रथों को दिखाई हरी झंडी
  • PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.