Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • International Yoga Day 2025 CM Mohan Yadav Statement: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर बोले CM मोहन यादव- ‘योग भारत की संस्कृति का गौरव है’
  • मध्य प्रदेश

International Yoga Day 2025 CM Mohan Yadav Statement: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर बोले CM मोहन यादव- ‘योग भारत की संस्कृति का गौरव है’

Aditya Mishra June 21, 2025

International Yoga Day 2025 CM Mohan Yadav Statement: खबर राजधानी भोपाल से है जहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भोपाल के अटल पथ पर विशाल योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके समेत हजारों लोग शामिल हुए। इस अवसर पर सभी ने मिलकर योग किया और “स्वस्थ भारत – समर्थ भारत” का संदेश दिया।

 योग भारत की प्राचीन जीवनशैली का प्रतीक- सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योग दिवस को भारत की मूल जीवनशैली और दर्शन का प्रतीक बताते हुए कहा, “आज का दिन गौरव का है, क्योंकि पूरी दुनिया योग के माध्यम से हमारी सांस्कृतिक विरासत को जान रही है।” उन्होंने कहा कि 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वे सभी योग साधकों को प्रणाम करते हैं। सीएम ने यह भी बताया कि आज ही के दिन सूर्य दक्षिणायन की ओर बढ़ते हैं, जिससे यह दिन विशेष रूप से आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण हो जाता है।

read more: बस्तर में शांति और विकास की नई कहानी: सीएम विष्णु देव साय ने बीजापुर के युवाओं से की मुलाकात

‘शांति से संतोष, संतोष से अहिंसा और अहिंसा से वसुधैव कुटुंबकम’ 

सीएम ने अपने भाषण में कहा कि योग सिर्फ शरीर को नहीं, मन और आत्मा को भी शांति प्रदान करता है। उन्होंने बताया, “शांति से संतोष मिलता है और संतोष हमें अहिंसा की ओर ले जाता है। यही मार्ग हमें हमारी भारतीय अवधारणा – वसुधैव कुटुंबकम – की ओर ले जाता है।” उन्होंने योग को वैश्विक भाईचारे की नींव बताया।

 महर्षि पतंजलि को किया नमन, मोदी के नेतृत्व की सराहना

मुख्यमंत्री ने महर्षि पतंजलि को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए अष्टांग योग सूत्र आज भी मानवता को दिशा दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने कोविड काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, “भारत ने न सिर्फ अपने नागरिकों की रक्षा की, बल्कि 100 से अधिक देशों को दवाइयां और संसाधन देकर ‘जियो और जीने दो’ की भावना को साकार किया।”

एक्स पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

International Yoga Day 2025 CM Mohan Yadav Statement:

International Yoga Day 2025 CM Mohan Yadav Statement:सीएम डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा: ‘स्वस्थ्यम् सर्वदा योगेन – सभी योग साधकों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं। योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाली वह विद्या है, जो भारत की ऋषि परंपरा से उपजी है।‘

उन्होंने पीएम मोदी की सराहना करते हुए लिखा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर योग की अलख जगाकर उन्होंने विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत किया है।

जनता से अपील: योग को बनाएं जीवनशैली का हिस्सा

International Yoga Day 2025 CM Mohan Yadav Statement: अंत में मुख्यमंत्री ने जनता से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या में अपनाएं। उन्होंने कहा, “योग केवल एक व्यायाम नहीं, यह जीवन जीने की एक कला है। आइए, हम सब मिलकर ‘स्वस्थ भारत – समर्थ भारत’ के निर्माण में अपना योगदान दें।”

watch now: स्मार्ट सिटी सतना की स्मार्ट लापरवाही

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Paris Diamond League 2025: 88.16 मीटर के थ्रो से नीरज ने जीता साल का पहला खिताब, 3 थ्रो रहे फाउल..
Next: CM Yogi Adityanath Yoga Day 2025 Gorakhpur: गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने किया योग, कहा – ‘योग से ही निरोगी काया संभव’

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 2 मार्च को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.