सीएम बोले-वन संपदा को समझने का सबसे अच्छा स्थान

MP NEWS:भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर 10वां इंटरनेशनल वन मेला शुरू हो गया है। इसमें 300 से ज्यादा स्टॉल लगे हैं। वहीं, 50 वैद्य विभिन्न बीमारियों का इलाज कर रहे हैं। मेले में ऐसी कई चीजें बिकने आई हैं, जो न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि कई बीमारियों को भी दूर कर सकती है।
MP NEWS:मेले में लगे 300 से ज्यादा स्टॉल
इसमें 300 से ज्यादा स्टॉल लगे हैं इनमें सबसे खास महुए और ज्वार से बने लड्डू है। इनकी तासीर गर्म है। यानी, इन्हें ठंड में खाने से फायदा होगा। डायबिटीज समेत अन्य बीमारियों के रोकथाम के लिए जड़ी-बुटियां भी लाई गई हैं। यहां थकान मिटाने वाला गुना का फेमस गुड़ भी मिल जाएगा। घर के डैकोरेशन के लिए कुछ खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां एंटीक प्रोडक्ट भी मिलेंगे
MP NEWS:वन संपदा को जानने इससे अच्छा स्थान नहीं-सीएम
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल वन मेला का आयोजन कर रहे हैं। देश और दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। लघु वन उपज संघ और बाकी विभागों के साथ मिलकर इसको आगे बढ़ा रहे हैं। जंगल की जड़ी बूटी, आयुर्वेद दवाइयां, वन संपदा को जानने समझने का इससे अच्छा कोई स्थान नहीं है।
MP NEWS:यह वन और भारतीय चिकित्सा पद्धति है-सीएम
उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में वन संपदा 31% के आसपास है। हमारी वन संस्कृति देश विदेश में स्थापित होने लगी है। तेंदुआ और बाघ को लेकर एमपी देश में पहले नंबर पर है। वनों में रहने वाले आदिवासी वन देवता है। हमारे आदिवासी भाईयों, वनवासी भाइयों के कारण वन संपदा बची है। आज के इस दौर में कोविड के दौरान आयुर्वेद के काढ़े ने लोगों की जान बचाई। यह वन और भारतीय चिकित्सा पद्धति है।
