Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • CHHATARPUR : शख्स के प्यार में फंसी दो बच्चों की मां
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

CHHATARPUR : शख्स के प्यार में फंसी दो बच्चों की मां

Narendra Singh May 2, 2025

INTER RELIGION MARRIAGE CHHATARPUR : शादी के बाद हकीकत जान, पैरों तले खिसकी जमीन

INTER RELIGION MARRIAGE CHHATARPUR : छतरपुर में महिला ने युवक पर उसे प्रताड़ित करने और जान से मारने का लगाया है आरोप. कोतवाली पुलिस कर रही मामले की जांच.

धर्म छिपाकर की शादी

छतरपुर में धर्म छिपाकर एक युवक द्वारा महिला को प्रेमजाल में फंसाकर उससे शादी करने का मामला सामने आया है. महिला के पहले पति से दो बच्चे भी हैं. युवक की असलियत सामने आने पर महिला ने उसके खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

दो बच्चों की मां झांसे में फंसी

जानकारी के मुताबिक महिला जबलपुर की रहने वाली है. महिला ने बताया उसकी पहली शादी 2015 में दमोह के कुलुआ गांव में हुई थी. पति बीड़ी कंपनी में ठेकेदार था. उसके 5 व 7 साल के दो हैं. घर चलाने में मदद के लिए वह जबलपुर में प्रॉपर्टी डीलर के यहां नौकरी करती थी. महिला ने बताया- मैं अपनी मां के साथ छतरपुर के मातगुवां रहने लगी.

हिंदू रीति-रिवाज से महिला से की शादी

महिला ने कहा “13 दिसंबर 2023 को छोटे भाई की शादी में मेरी मुलाकात आरोपी से हुई. उसने अपना नाम समीर तिवारी बताया. प्रेम प्रसंग में फंसाकर उसने पति से तलाक दिलवाया और अगस्त 2023 में जटाशंकर धाम में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की. शादी के कुछ समय बाद मुझे पता लगा कि उसका असली नाम समीर खान है. मैंने आपत्ति जताई तो उसने मेरे धर्म का सम्मान करने और मांस खाना छोड़ने की बात कही.

13 दिसंबर 2024 में काजी से निकाह पढ़वाया

महिला ने कहा “निकाह के कुछ ही दिन बाद समीर ने मुझे परेशान करना शुरू कर दिया था. वह मुझसे मारपीट करने लगा. उसका परिवार भी इसमें उसका साथ देता रहा. मैंने समीर को बाइक, टीवी, कूलर और आईफोन भी खरीदवाया. लेकिन उसने मेरे कमाए तीन लाख रुपये और जेवर भी छीन लिए और पूजा-पाठ करने से रोका. महिला ने कोतवाली पुलिस में शिकायत देकर न्याय की मांग की है तो पुलिस अब जांच में जुटी है.”

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

उसने कहा कि समीर के साथ शादी करने के कारण उसके परिवार ने उससे रिश्ता तोड़ लिया है. अब वह बिल्कुल अकेली है, उसे समझ नहीं आ रहा है वह कहां जाए. मामले में कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी का कहना है, ” पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता है. महिला की शिकायत पर मामले में कार्रवाई की जा रही है.

Raed More:- भारत पर हमले की साजिश: आईएसआई का बांग्लादेश में नया खेल

Click this:- Download Our News App For Latest Update  and “Follow” whatsapp channel

Watch Now:- कुर्सी पर बैठाकर डांसर को चूमने चला BJP नेता!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: RATLAM : NIA आतंकी फिरोज खान को रतलाम लाई
Next: Chhattisgarh Weather: आंधी-तूफान से बेमेतरा में 2 की मौत

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.