Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Give Instant Coolness in Summer: तुरंत ठंडक देंगी ये 6 चीजे….
  • Lifestyle

Give Instant Coolness in Summer: तुरंत ठंडक देंगी ये 6 चीजे….

Hema Gupta April 19, 2025

Give Instant Coolness in Summer: भारत में गर्मी का मौसम आते ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने लगता है। धूप की तेज रोशनी हमारे शरीर का तापमान बढ़ा देती है। खासकर जब हम बाहर से घर लौटते हैं, तो शरीर में थकावट, सिर दर्द, चक्कर आना और डीहाइड्रेशन जैसे लक्षण महसूस होते हैं। और धूप की वजह से लू और बुखार होने की संभावना ज्यादा होती है। इसके अलावा स्किन पर भी कई तरह की परेशानियां होने लगती है। ऐसे में शरीर को तुरंत राहत और अंदर से ठंडक पाने के लिए कुछ घरेलु उपाय और ड्रिंक पी सकते हैं।

Read More: These Things Fulfill Vitamin C: विटामिन C की नहीं होगी कमी, अगर रोज खाएंगे ये खास चीज…

Give Instant Coolness in Summer: गर्मियों में ये चीजे शरीर को देंगी ठडंक…

बेल का शरबत…

इस फल को आयुर्वेद में ‘नेचुरल कूलेंट’ कहा गया है। शरीर की गर्मी को तुरंत शांत करने के लिए बेल का शरबत पी सकते हैं, और पाचन क्रिया को भी मजबूत आती है। धूप से लौटने पर एक गिलास ठंडा बेल का शरबत पीने से डीहाइड्रेशन, एसिडिटी और थकावट तुरंत दूर होती है। गांव के लोग ज्यादातर इस जूस का सेवन करते हैं।

ठंडा दूध पीना गर्मी में देगा राहत…

दूध तो बच्चों से लेकर बूढ़ो तक सभी इसका सेवन करते हैं। और गर्मी हो या फिर ठंड सभी मौसम में इसका सेवन फायदेमंद होता है, और ज्यादातर दूध गर्म करके पीते है, ऐसे में अगर गर्मी ज्यादा लगे तो आप ठंडे दूध का सेवन करें। इससे आपके शरीर को ठंडक मिलेगी। अगर दूध में 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएंगे तो कई बीमारियों के लिए लाभकारी साबित होगा।

मेथी का पेस्ट सर पर लगाना फायदेमंद…

खाना बनाने से लेकर बालों की खूबसूरती को बढ़ाने तक मेथी बेहद लाभकारी है, गर्मी में मेथी का पानी आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं इंस्टेंट ठंडक पाने के लिए आप मेथी का पेस्ट अपने सिर पर लगा सकते हैं। इससे आपका दिमाग शांत होगा। साथ ही गर्मी भी कम लगेगी, आप इसे चेहरे पर भी लगा सकते हैं, इससे ना सिर्फ आपको ठंडक मिलेगी। बल्कि चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ेगी।

चंदन का लेप देगा ठडंक…

गर्मियों में चंदन का इस्तेमाल शरीर को ठंडा रखने के लिए किया जा सकता है। चंदन आपके शरीर के तापमान को कम करने में काफी मदद करते है। इसका लेप को सिर पर लगाने से ठंडक मिलती हैं।

तिल का पानी गर्मियों में दे राहत…

गर्मियों में आपके लिए तिल का पानी भी फायदेमंद हो सकता है। तिल के पानी को नियमित रूप से पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और लू लगने का खतरा भी कम होता है।

तिल के पानी को तैयार करने के लिए 1 गिलास में 1 चम्मच करीब तिल डालकर रातभर रखे फिर सुबह इसे छानकर खाली पेट पी लें।

पैरों को पानी में डुबाने से मिले ठंडक…

गर्मी के सीजन में कई लोग ठंडक पाने के लिए कई लोग कई बार नहाते है, आपको बता दें कि आप सिर्फ एक टब में पानी भरकर इसमें थोड़े बर्फ के टुकड़े डालें। फिर अब करीब 10 मिनट के लिए अपने पैरों को पानी में डालें। ऐसा करने से आपके शरीर को इंस्टेंड ठंडक मिलेगी। साथ ही बॉडी टेम्प्रेचर भी कम होगा।

Give Instant Coolness in Summer: गर्मी में इन बातों का रखें ध्यान…

1. बाहर निकलते समय छाता या टोपी का इस्तेमाल करें
2. कॉटन के हल्के कपड़े पहनें
3. भरपूर पानी पिएं (कम से कम 8–10 गिलास रोज़)
4. दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में जाने से बचें
5. सोडा, अत्यधिक चाय या कॉफी पीने से बचें

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: 🗣️ NEET और परिसीमन पर सीएम स्टालिन का शाह को चैलेंज: बोले- तमिलनाडु दिल्ली के सामने नहीं झुकेगा
Next: Lovers Suicide in shahdol: प्रेम में मिली नाकामी, पेड़ से लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, गांव में मचा हड़कंप

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.