सीएम ने किया सूर्य नमस्कार…

Swami Vivekanand Jayanti: खबर राजधानी भोपाल से है जहां मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राजधानी भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में छात्रों के साथ मिलकर सूर्य नमस्कार किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के युवाओं को शिक्षित करने का संकल्प लिया और कहा कि राज्य सरकार युवाओं के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

MP के युवाओं को शिक्षित करना और स्वस्थ बनाना– सीएम
Swami Vivekanand Jayanti: आपको बतादें की रविवार को आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने छात्रों के साथ सूर्य नमस्कार किया और स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए शुभकामनाएं दीं। सीएम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती युवाओं के लिए प्रेरणा का दिन है और युवाओं की शक्ति से ही राष्ट्र की शक्ति का एहसास होता है।

10वीं और 12वीं में प्रदेश का हर युवा शत-प्रतिशत उत्तीर्ण होगा- सीएम
Swami Vivekanand Jayanti: सीएम ने आगे कहा कि हमने मध्य प्रदेश के युवाओं को शिक्षित करने और उनके शैक्षिक स्तर को बढ़ाने का संकल्प लिया है। 10वीं और 12वीं में प्रदेश का हर युवा शत-प्रतिशत उत्तीर्ण होगा और 2028 तक 70% से अधिक युवा स्वरोजगार प्राप्त करेंगे।
लाडली बहना योजना की राशि भी जारी करेंगे सीएम

Swami Vivekanand Jayanti: मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश में डेढ़ करोड़ से ज्यादा युवा हैं और सरकार ने युवा शक्ति मिशन के तहत उन्हें शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। आपको बता दें कि सीएम डॉक्टर मोहन यादव आज लाडली बहना योजना की राशि भी जारी करेंगे।

Swami Vivekanand Jayanti: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया जो युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
