Inflation shock: ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध का असर आम जनता पर पड़ रहा है। कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से पेट्रोकेमिकल बायप्रोडक्ट महंगे हो गए हैं। 1 अप्रैल से दैनिक इस्तेमाल की कई चीजों के दाम बढ़ेंगे।

मध्यप्रदेश एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अनुसार कीमतों में 20–25% तक बढ़ोतरी की जाएगी। और ब्रेड, बिस्किट, जूते-चप्पल, प्लास्टिक उत्पाद समेत अन्य वस्तुएं महंगी होंगी और कल से कंपनियां नए रेट लागू करने वाली। बता दें की बिस्किट 5 से 6 रुपए, ब्रेड 30 से 35 रुपए, चप्पल 100 से 120 रुपए और 1 किलो सर्फ 15–20 रुपए महंगा होगा।
Inflation shock: उद्योगों पर असर पड़ा
एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष योगेश मेहता के अनुसार एलपीजी सप्लाई प्रभावित होने से उद्योगों पर असर पड़ा है। क्रूड ऑयल आधारित केमिकल और रॉ मटेरियल महंगे हो गए हैं, जिनकी कीमत 200–300% तक बढ़ी है, जिससे लागत और संचालन प्रभावित है।
बता दें की पुराना स्टॉक मार्च तक चलेगा। इसके बाद 1 अप्रैल से नए रेट लागू किए जाएंगे। अप्रैल से जूते-चप्पल, प्लास्टिक, केमिकल, सर्फ, सोडा और साबुन महंगे होंगे।
Inflation shock: ब्रेड का पैकेट 3 से लेकर 6 रुपए तक महंगा
उद्योगपति के अनुसार अप्रैल से 400 ग्राम ब्रेड 5–6 रुपए और कम वजन वाले पैकेट 3–4 रुपए महंगे होंगे। कुछ जगह रेट बढ़ चुके हैं, लेकिन अधिकतर कंपनियां पुराना स्टॉक खत्म होने के बाद अप्रैल से नए रेट लागू करेंगी।
पहले मांग अनुसार सप्लाई मिलती थी, अब कम मिल रही है। इंदौर में 200 से अधिक यूनिट्स का टर्नओवर 4,000 करोड़ से ज्यादा है। स्लरी और पैकिंग महंगी होने से 1 किलो सर्फ 15–20 रुपए महंगा होगा।
रेट बढ़ाने के साथ वजन होगा कम
कंपनियां मार्जिन बचाने के लिए कीमत बढ़ाने के साथ पैकेट का वजन भी घटा रही हैं। 1 रुपए की चॉकलेट का दाम बढ़ाने के बजाय उसका वजन 10 ग्राम से घटाकर 7–8 ग्राम किया जा रहा है। उद्योगपति के अनुसार 5 रुपए का बिस्किट पैकेट अब 6 रुपए का होगा और नए रेट 1 अप्रैल से लागू होंगे।
