Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • INDW vs SLW 2nd T-20: इंडियन विमेंस का दूसरे मैच में भी रहा जलवा बरकरार, श्रीलंका को हराया!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

INDW vs SLW 2nd T-20: इंडियन विमेंस का दूसरे मैच में भी रहा जलवा बरकरार, श्रीलंका को हराया!

Hema Gupta December 24, 2025

INDW vs SLW 2nd T-20: भारतीय विमेंस टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर 5 मैचो की T-20 सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली। यह मैच 23 दिसंबर को विशाखापट्टनम में डॉ वायएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम खेला गया, जहां भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 128 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 11.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 129 रन बनाकर आसान जीत हासिल कर ली।

INDW vs SLW 2nd T-20: टीम इंडिया ने ढाया कहर

टारगेट का पीछा करने उतरी टीम से स्मृति महज 14 रन और हरमनप्रीत कौर 10 रन बनाकर आउट हो गई लेकिन फिर शेफाली वर्मा ने 34 गेंद में 69 रन बनाकर नबाद पारी खेली, शेफाली ने इस दौरान 11 चौके , 1 छक्का ठोकें। वहीं जेमिमा ने 15 गेंद में 26 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल है। टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

INDW vs SLW 2nd T20I

बता दें कि, पहले मैच में भी भारतीय टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया था, वहीं दूसरे मैच में जीत दर्ज कर 2-0 से बढ़त बना ली।

INDW vs SLW 2nd T-20: चरणी और वैष्णवी ने श्रीलंका को किया परेशान

श्रीलंका टीम से पहले ही ओवर में विष्मी गुणारत्ने आउट हो गई वहीं टीम की कप्तान चमारी ने 31 रन बनाए फिर हसिनी ने 22 रन और हर्षिता ने 33 रन बनाए, काविशा ने 14 रन धीरे – धीरे करके पूरी टीम ढह गई और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 128 रन ही बना सकी।

भारतीय महिला टीम से चरणी और वैष्णवी ने चटकाएं 2-2 विकेट, वहीं स्नेह राणा और क्रांति गौड़ ने 1-1 विकेट झटकाएं। वहीं 3 प्लेयर्स रन आउट हुईं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़ और श्री चरणी।

श्रीलंका

विष्मी गुणारत्ने, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, निलाक्षी डि सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशानी नुत्यांगना (विकेटकीपर), मालकी मदारा, इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिमहानी।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: vijay hazare trophy 2025: आज से होगी विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत, जानिए किन टीमों के बीच मुकाबला?
Next: बांग्लादेशी और रोहिग्या घुसपैठ का शक: रायपुर में 100 संदिग्धों की पहचान, ऑटो चालक और मजदूर भी जांच के घेरे में

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.