Indore Woman Suicide News: इंदौर शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के पास अभिषेक नगहर में एक 26 वर्षीय महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। महिला को हॉस्पिटल ले जाएगा लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Indore Woman Suicide News: परिजनों ने दी जानकारी
मृतका के पति चंद्रभान प्रजापति ने बताया कि- ‘रात करीब साढ़े 10 बजे घर पहुंचने पर सीमा की तबीयत खराब थी और पूछने पर उसने जहर खाने की बात बताई, जिसके बाद उसे तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए।’
विवाद की आशंका
पुलिस के जांच के मुताबिक, सीमा कुछ दिनों से किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत और चैटिंग करती थी, इसी को लेकर पति औऱ पत्नी के बीच विवाद हुआ था। बुधवार को पति ने पत्नी को डांटा, इससे नाराज होकर महिला ने यह कदम उठाया।
बतादें कि, सीमा और चंद्रभान की शादी को 8 साल हो चुके हैं, इन दोनों के 3 बच्चे भी हैं।
पुलिस कर रही मामले की जांच
आजाद नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि, मामले की निष्पक्ष जांच के लिए महिला के मोबाइल फोन की तकनीकी जांच की जाएगी। कॉल रिकॉर्ड्स और चैटिंग के तथ्यों के आधार पर ही आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Also Read- सागर में शादी के जोड़े में पति-पत्नी ने की आत्महत्या
