Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Raja Sonam : सोनम ने वैसी ही जैकेट पहनी जैसी पुलिस को खून से सनी मिली थी
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Raja Sonam : सोनम ने वैसी ही जैकेट पहनी जैसी पुलिस को खून से सनी मिली थी

Narendra Singh June 7, 2025

Indore Tourist Couple Missing Case : शिलांग होटल के बाहर मिला CCTV फुटेज

Indore Tourist Couple Missing Case : इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम के लापता होने मामले में एक नया CCTV फुटेज पुलिस को मिला है। यह फुटेज 22 मई का बताया जा रहा है, जिसमें दंपती को शिलांग के एक होटल के बाहर और अंदर देखा गया है। इस फुटेज को पुलिस ने इस केस की जांच के लिए महत्वपूर्ण सुराग माना है।

CCTV फुटेज में क्या दिखा?

फुटेज में राजा और सोनम करीब 4 मिनट 53 सेकंड तक होटल के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। सोनम ने लाल-नीले रंग की जैकेट पहनी हुई थी, जो उस जैकेट जैसी है जिस पर पुलिस को जंगल में खून के धब्बे मिले थे। इस दौरान सोनम ने जैकेट उतारी और दोनों होटल के अंदर जाकर स्टाफ से बातचीत करते दिखे। फिर वे सामान लेकर होटल से बाहर निकल गए। वहीं, उनके साथ खड़ी मोपेड भी पुलिस को बाद में लावारिस हालत में मिली थी।

परिवार और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की चिंता

राजा-सोनम के परिजन और रघुवंशी समाज के लोग केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर शुक्रवार देर रात पहुंचे। मंत्री ने सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी से फोन पर बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की बेटी को सुरक्षित घर वापस लाना उनकी प्राथमिकता है।

हनीमून से अचानक लापता

राजा और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। वे 20 मई को हनीमून पर रवाना हुए थे। उनका सफर इंदौर से बेंगलुरु, फिर गुवाहाटी तक हुआ, जहां उन्होंने कामाख्या मंदिर के दर्शन किए। 23 मई को वे मेघालय के शिलांग पहुंचे, लेकिन उसके बाद उनका संपर्क टूट गया।
राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी ने कहा कि शुरू में नेटवर्क समस्या समझकर चिंता नहीं हुई, लेकिन 24 मई से दोनों का मोबाइल बंद हो गया, जिससे परिवार में दहशत फैल गई।

राजा का शव मिला, सोनम की तलाश जारी

2 जून को शिलांग पुलिस ने एक खाई में राजा का शव बरामद किया। सोनम का अभी तक कोई पता नहीं चला है और उसकी तलाश जारी है। इस बीच राजा के परिवार ने CBI जांच की मांग कर दी है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जांच की मांग की गई है, क्योंकि मेघालय पुलिस की जांच पर उन्हें भरोसा नहीं है।

परिवार परेशान

सोनम के भाई गोविंद शिलांग में रुके हुए हैं और वहां से सोनम की तलाश में लगे हैं। सोनम के पिता पैरालाइज्ड हैं और पूरा परिवार उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए है।

Watch Now :-“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ।

Read More :- राजस्थान समेत 7 राज्यों में फिर से लू : असम-अरुणाचल में बाढ़ से राहत🔥

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: 🛑 भारत में फिर बढ़ा कोरोना : 24 घंटे में 391 नए केस, एक्टिव मरीज 62 गुना बढ़े
Next: Naxal Encounter : बीजापुर में 2 नक्सली ढेर, ऑटोमैटिक हथियार बरामद

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.