Indore rape case: इंदौर जिले के महू में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां स्थानीय डॉक्टर सईद खान पर एक हिंदू युवती के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेल और नशीला इंजेक्शन देकर शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में पीड़िता ने हिंदू संगठन से मदद मांगी है। आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर के घर में तोड़फोड़ कर आरोपी के घर में आग लगा दी। बडगोंडा थाना पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Indore rape case: क्या है पूरा मामला ?
पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवती करीब 4 महीने पहले डॉ सईद खान के क्लीनिक में इलाज कराने आई थी। डॉक्टर ने दोस्ती के बहाने युवती को प्रेम जाल में फंसाया। बाद में उसने युवती को बेल्मोर रिसोर्ट (Belmore Resort) पर बुलाकर ब्लैकमेल किया। आरोपी ने युवती को नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील फोटो और वीडियो भी खींचे, जिनके जरिए वह लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और युवती से जबरन संबंध बनाता रहा।
रविवार को संगठन के कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली कि आरोपी ने फिर से युवती को पातालपानी क्षेत्र के बेलमोर रिसोर्ट बुलाया है।कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर डॉ सईद की पिटाई की और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
Indore rape case: पुलिस कार्रवाई
बडगोंडा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर IPC की धारा 376 (दुष्कर्म), ब्लैकमेलिंग, आपराधिक धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी डॉ सईद खान को हिरासत में ले लिया गया है।
