Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • No Car Day 2025: इंदौर में आज नो कार डे,साइकिल पर निकले जनप्रतिनिधि- कांग्रेस नेता बोले- पहले गड्ढे सही करें
  • मध्य प्रदेश

No Car Day 2025: इंदौर में आज नो कार डे,साइकिल पर निकले जनप्रतिनिधि- कांग्रेस नेता बोले- पहले गड्ढे सही करें

Narendra Singh September 22, 2025

Indore No Car Day 2025: क्लीन सिटी इंदौर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए सोमवार को नगर निगम द्वारा नो कार डे का आह्वान किया गया. लिहाजा शहर के पर्यावरण संरक्षण के लिए नागरिक और माननीय कार्य की जगह साइकिल से सफर करते नजर आए. पिछले साल 22 सितंबर को भी इंदौर में नो कार डे मनाया गया था.

इंदौर में पर्यावरण बचाने की अनूठी पहल

इंदौर में आज नो-कार डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सुबह साइकिल चलाकर अभियान की शुरुआत की। गीता भवन से पलासिया तक का क्षेत्र पूरी तरह से कार-फ्री जोन घोषित किया गया है।इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को निजी वाहनों की बजाय पर्यावरण-मित्र साधनों जैसे साइकिल, सार्वजनिक परिवहन और पैदल चलने के लिए प्रेरित करना है।

महापौर ने साइकिल चलाकर की पहल की शुरुआत

मेयर ने रेडियो कॉलोनी से साइकिल चलाते हुए पलासिया चौराहा पहुंचे, जहां से साइक्लोथॉन रैली की शुरुआत हुई। यह रैली इंद्रप्रस्थ टावर, रीगल चौराहा, महारानी रोड, राजवाड़ा, कोठारी मार्केट, एमजी रोड होते हुए फिर पलासिया चौराहा तक निकाली गई। महापौर ने पूरे रूट में साइकिल चलाकर भाग लिया। हालांकि नो कार दे को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि पहले सड़कों के गड्ढे सही करें।महापौर ने पलासिया चौराहा पर पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कहा भारत में इंदौर पहला शहर है जिसने नो-कार डे मनाना शुरू किया है। यह एक दिन का सांकेतिक काम भविष्य के इंदौर को तैयार करने का अभियान है। साइकिल का उपयोग बढ़ेगा और सड़कों पर गाड़ियों के दबाव कम करने की बात आएगी तो हमारे इस अभियान को याद किया जाएगा।

पर्यावरण प्रेमियों की भागीदारी

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी भी साइक्लोथॉन में शामिल हुए। इसके अलावा देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के कुलपति राकेश सिंघई,महापौर परिषद सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया और अभिषेक शर्मा बबलू भी मौजूद रहे।

पिछली बार भी हुआ था आयोजन

इस अभियान ने पिछले सालों में कई सफलताएं दर्ज की हैं। 2023 में 80 हजार लीटर ईधन की बचत और वायु गुणवत्ता सूचकांक में 18 प्रतिशत सुधार दर्ज किया गया था। उस समय शहर के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ ही कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, तत्कालीन पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर और तत्कालीन नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह, आरटीओ सहित शहर के सभी अधिकारियों ने खुद कार का उपयोग नहीं कर एक उदाहरण दिया था।

Watch: 51 शक्ति पीठ जानिए रहस्य और कहाँ-कहाँ गिरे थे माता सती के अंग?

Read:- GST rate 2025: GST की नई दरें लागू: पनीर, घी, AC, कार सब होंगे सस्ते

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: पाकिस्तान की फिर जगहंसाई..मैदान पर गाली-गलौच, गंभीर बोले – अरे अंपायर से तो मिल ले
Next: एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान में हाईजैक की आशंका: यात्री ने कॉकपिट दरवाजा खोलने की कोशिश की, 8 लोग हिरासत में

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND vs WI T20 Match: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ियों की जमकर तारीफ…
  • ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.