Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Indore news: शीतलामाता बाजार विवाद में अफजल के नारे, दिग्विजय सिंह पर हिंदू महासभा का हमला
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Indore news: शीतलामाता बाजार विवाद में अफजल के नारे, दिग्विजय सिंह पर हिंदू महासभा का हमला

divya mistry October 4, 2025

Indore news: इंदौर के शीतलामाता बाजार में चल रहे विवाद ने अब एक नया मोड़ ले लिया है, जहां नाथूराम गोडसे और अफजल गुरु को लेकर विवादास्पद नारेबाजी हुई। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के दौरे के दूसरे दिन हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने ‘वीर गोडसे जिंदाबाद’ और ‘जिस घर से अफजल निकलेगा, उस घर में घुसकर मारेंगे’ जैसे उग्र नारे लगाए। इस दौरान दिग्विजय सिंह को ‘मुल्ला’ कहकर भी संबोधित किया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Indore news
Indore news

Indore news: घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मामला दरअसल उस विवाद से जुड़ा है जिसमें इंदौर के शीतलामाता बाजार में करीब 40 मुस्लिम सेल्समैन को नौकरी से हटा दिया गया था। यह कदम बाजार में मुस्लिमों को नौकरी देने को लेकर स्थानीय स्तर पर हुए विरोध के बाद उठाया गया। इसी मामले को लेकर शनिवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बाजार पहुंचे थे ताकि प्रभावित लोगों से मुलाकात कर सकें। लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया, जिसके बाद वे सराफा थाने से वापस लौट गए।

Indore news: 40 मुस्लिम सेल्समैन को नौकरी से हटा दिया

दिग्विजय सिंह की इस अचानक यात्रा को लेकर कांग्रेस के भीतर भी असहमति देखी गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह ने पार्टी संगठन को बिना सूचना दिए दौरा किया, जिससे संगठन में असमंजस की स्थिति बनी।

Indore news: जिससे संगठन में असमंजस की स्थिति बनी

इस बीच, हिंदू महासभा ने मौके पर पहुंचकर राजनीतिक और सांप्रदायिक रंग दे दिया। गोडसे और अफजल को लेकर की गई नारेबाजी ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है और कई लोग इसे सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश बता रहे हैं। वहीं, दिग्विजय सिंह के खिलाफ की गई टिप्पणी और नारेबाजी को लेकर कांग्रेस समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है।

पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए हैं

Indore news: इस विवाद ने न सिर्फ राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है, बल्कि शहर में सांप्रदायिक तनाव की आशंका भी बढ़ा दी है। प्रशासन और पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पत्नी ने की बेवफाई, चार बच्चों के साथ यमुना में कूदा पति
Next: Cardamom Health Benefits: इलायची में छुपा है स्वास्थ्य का खजाना, जानिए इसके नुकसान और फायदे…

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!
  • ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस
  • IND vs WI T20 Match: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ियों की जमकर तारीफ…
  • ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.