Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Indore news: लॉ स्टूडेंट अक्षत अनारे की रहस्यमयी मौत,पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Indore news: लॉ स्टूडेंट अक्षत अनारे की रहस्यमयी मौत,पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

divya mistry September 17, 2025

Indore news: इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में रहने वाले 21 वर्षीय लॉ स्टूडेंट अक्षत अनारे की मंगलवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Indore news
Indore news

एक छोटा भाई भी है जो अभी स्कूल में पढ़ता है

अक्षत स्कीम नंबर 54 स्थित एक फ्लैट में रहता था। उसके पिता बड़वानी में एडीपीओ (असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर) हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। परिवार में एक छोटा भाई भी है जो अभी स्कूल में पढ़ता है।

Indore news: पल्स कम होने लगी और उसे घबराहट महसूस हुई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय अक्षत अपनी महिला मित्र अंजलि के साथ फ्लैट में था। उसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी, पल्स कम होने लगी और उसे घबराहट महसूस हुई।

Indore news: एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

अंजलि ने तुरंत अन्य दोस्तों को बुलाया और मिलकर अक्षत को पहले राजश्री अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Indore news: दोनों दोस्त फ्लैट में मौजूद नहीं थे

अक्षत के फ्लैट में उसके दो दोस्त और भी रहते थे… चंद्रपाल (निवासी बड़वानी) और अभिषेक वास्कले (निवासी सेंधवा)। घटना के समय दोनों दोस्त फ्लैट में मौजूद नहीं थे।

Indore news: उसी के साथ खाना खाने गया था

पुलिस को जानकारी मिली है कि चंद्रपाल के पिता इंदौर आए हुए थे, इसलिए वह उनके साथ होटल चला गया था और अभिषेक भी उसी के साथ खाना खाने गया था।

अक्षत का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा

फिलहाल विजय नगर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। बुधवार को अक्षत का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Indore news: सूचना दे दी गई है और वे इंदौर पहुंच चुके

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं मौत के पीछे कोई संदिग्ध कारण तो नहीं है। फ्लैट में मौजूद अंजलि और अन्य दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, अक्षत के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे इंदौर पहुंच चुके हैं।

Indore news: पुलिस जांच के बाद सामने आएंगे

यह घटना छात्र समुदाय में शोक का विषय बनी हुई है। एक होनहार छात्र की असमय मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब पोस्टमॉर्टम और पुलिस जांच के बाद सामने आएंगे।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: नक्सली बंदूक छोड़ बात करने को तैयार-CPI (माओवादी) ने सरकार से वीडियो कॉल पर चर्चा, सीजफायर और जेल में बंद साथियों से बात की मांग की
Next: BAN vs AFG ASia Cup 2025: तंजीद के अर्धशतक और गेंदबाजों के दम पर बांग्लादेश की अफगानिस्तान पर रोमांचक जीत!

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.