Indore missing boy: मथुरा के संत प्रेमानंद महाराज के यहां जाने के लिए निकला इंदौर के 15 साल के बच्चे का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चला है। खजराना पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस और जीआरपी को इसकी जानकारी दे दी है। पिता ने गुरुवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

क्रिकेट खेलने निकला, देर शाम तक नहीं लौटा
पुलिस के अनुसार किशोर के पिता पेशे से ड्राइवर हैं। बुधवार को वह रोज की तरह घर से क्रिकेट खेलने की बात कहकर निकला था। परिवार को लगा कि वह आसपास के मैदान में होगा, लेकिन देर शाम तक जब वह वापस नहीं आया तो चिंता बढ़ गई.परिजनों ने पहले अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर घर की तलाशी ली गई। इसी दौरान कमरे से एक पत्र मिला, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया।
indore missing boy: “मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना…”
किशोर ने अपने पत्र में मां, पापा, भैया और दादा को संबोधित करते हुए लिखा कि वह अपने “असल परिवार” के पास जा रहा है। उसने परिवार से अपील की कि वे रोएं नहीं और उसे ढूंढने की कोशिश भी न करें.पत्र में यह भी लिखा गया कि वह घर किसी डांट-फटकार या पढ़ाई के दबाव की वजह से नहीं छोड़ रहा है। उसके मुताबिक, उसे अपनी “असलियत” का एहसास हो गया है और अब वह अपने मां-पिता के साथ रहना चाहता है।
इंटरनेट पर ट्रेनों की जानकारी की थी सर्च
जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि किशोर ने इंटरनेट पर देहरादून जाने वाली ट्रेनों की जानकारी सर्च की थी। इसके बाद पुलिस ने रेलवे और अन्य एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है.थाना प्रभारी मनोज सेंधव के अनुसार, आसपास के इलाकों में तलाश की जा रही है और किशोर के दोस्तों व परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस तलाश में जुटी
Indore missing boy: पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किशोर का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके.फिलहाल परिवार उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद में पुलिस जांच पर नजर बनाए हुए है।
