Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • INDORE : डॉग कालू के लिए लोग कराएंगे मुंडन
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

INDORE : डॉग कालू के लिए लोग कराएंगे मुंडन

Narendra Singh May 2, 2025

INDORE KALU DOG TERAHWI : मृत्युभोज में पनीर-जलेबी का होगा भोज

INDORE KALU DOG TERAHWI : इंदौर के विजयनगर के स्कीम 78 क्षेत्र में रहने वाले एक खास स्ट्रीट डॉग ‘कालू’ की तेरहवीं बड़े भावुक माहौल में मनाई गई। 3 मई को कालू का निधन हो गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे अंतिम विदाई देने का फैसला किया। रविवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों लोगों ने भाग लिया और कालू को नम आंखों से विदाई दी।

कालू सबका था खास

कालू कोई आम कुत्ता नहीं था। वह सालों से इस इलाके की दुकानों के पास रहता था और मानो वहां की ‘चौकीदारी’ करता था। दुकानदारों और स्थानीय निवासियों से उसका गहरा जुड़ाव था। वह न सिर्फ दुकानें संभालता, बल्कि आने-जाने वालों को भी पहचानता था।

शहर में आयोजन के लगे पोस्टर

शहर में इस आयोजन के पोस्टर भी लगाए गए हैं, जिनमें लिखा गया है – “कालू नहीं रहा, लेकिन उसकी यादें हमारे बीच रहेंगी।”इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि इंसान और जानवर के रिश्ते सिर्फ जुबान तक सीमित नहीं होते, बल्कि दिलों से भी जुड़ते हैं।

आईसीयू में हुई कालू की मौत

अप्रैल के शुरुआती दिनों में कालू का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने उसके इलाज के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी. स्थानीय लोगों ने कालू का वेटरनरी अस्पताल में इलाज कराया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ. बल्कि उसकी तबीयत और बिगड़ती चली गई. कालू को एक स्थानीय पशु चिकित्सालय के आईसीयू में 3 दिन तक रखना पड़ा, लेकिन इसके बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका.

मृत्युभोज में बनेगी पनीर की सब्जी

स्थानीय व्यापारी गुलशन खरबंदा ने कहा, “कालू बीते 15 साल से गली में हर दुकान की सुरक्षा और घरों की देखभाल करता था और सभी को उससे लगाव था. यही वजह थी कि उसे सभी लोग खाने की तमाम चीजें उपलब्ध कराते थे. अब क्योंकि कालू इस दुनिया में नहीं है तो उसके तेरहवीं कार्यक्रम में पनीर और जलेबी छाछ आदि व्यंजन का मेन्यू तैयार किया गया है, जो स्थानीय स्ट्रीट डॉग को उपलब्ध कराया जाएगा.

कुत्ते की तेरहवीं पर लोग कराएंगे मुंडन

जिन लोगों का कालू से ज्यादा लगाव था, उनमें से कुछ लोग अंत्येष्टि कार्यक्रम में मुंडन करने की भी तैयारी कर रहे हैं, जिससे कि क्षेत्र के स्ट्रीट डॉग के प्रति लोगों का समर्पण वास्तविक रूप से सामने आ सके.

Raed More:-भारत पर हमले की साजिश: आईएसआई का बांग्लादेश में नया खेल

Click this:- Download Our News App For Latest Update  and “Follow” whatsapp channel

Watch Now:- कुर्सी पर बैठाकर डांसर को चूमने चला BJP नेता!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Pakistan bans Indian Songs: पाकिस्तान ने भारतीय गानों पर लगाया प्रतिबंध…
Next: RATLAM : NIA आतंकी फिरोज खान को रतलाम लाई

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.