Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Indore: 13 वर्षीय बाल मुनि ने 12 मिनट 7 सेकेंड में दोहराए 100 सवाल,  मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • मध्य प्रदेश

Indore: 13 वर्षीय बाल मुनि ने 12 मिनट 7 सेकेंड में दोहराए 100 सवाल,  मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

Narendra Singh August 10, 2025

इंदौर में रविवार को 13 साल के मुनिराज विजयचंद्र सागर ने श्रद्धालुओं के सवालों के जवाब दिए। उनसे करीब 100 सवाल पूछे गए। उन्होंने सभी सवालों को याद रखा और 100 सवाल पूरे होने के बाद उनका एक-एक कर जवाब दिया। उनकी ये प्रतिभा देखकर वहां मौजूद सभी दर्शक हैरान रह गए। इतना ही नहीं उन्होंने उल्टे क्रम के साथ ही रेंडम क्रम भी उन्हीं सवालों को दोहराया जो लोगों ने उनसे पूछे थे।

श्रद्धालुओं ने लगाई सवालों की झड़ी

श्रद्धालुओं ने उनसे पूछा भगवान मल्लिनाथ का जन्म कहां. शंखेश्वर तीर्थ कहा पर स्थित है? पंच परावर्तन क्या है? जैसे कई सवाल पूछे। इन सवालों के साथ नदियों, पर्वतों, राज्यों, राजधानियों सहित गणित के सवाल भी इसमें शामिल थे। इन सभी सवालों को सून कर उन्होंने याद रखा और 100 सवाल पूरे होने के बाद इन्हीं सवालों को दोहराया। बता दे कि बाल मुनि से 100 सवाल पूछने में करीब 2 घंटे 7 मिनट का समय लगा। जबकि उन्हें दोहराने और जवाब देने में 12 मिनट 7 सेकेंड का समय लगा। यहां पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के सदस्य भी मौजूद रहे। जिन्होंने पूरे आयोजन को देखा और आयोजन की समाप्ति पर बाल मुनि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दिया गया।

मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

यहां आने वाले सभी लोगों को एक नोटबुक एवं पेन सहित एक किट दी, ताकि वे बाल मुनि से पूछे जाने वाले सवालों को क्रमवार नोट कर लें और जब वे उत्तर दें तो सही या गलत जवाब का मिलान कर सकें। शुरूवात में उनसे भगवान मल्लिनाथ का जन्म कहा हुआ, शंखेश्वर तीर्थ कहा स्थित है, धर्म क्या है सहित पर्वत, नदियों, राज्यों, राजधानी आदि के नाम लिए गए। जिन्हें लोगों ने अपनी-अपनी नोटबुक में नोट भी किया। इसके अलावा गणित के सवाल, कुछ वस्तुएं उन्हीं दिखाई, कुछ फोटो उन्हें दिखाए।

अलग-अलग ‌तरह के 100 सवाल

इस तरह अलग-अलग ‌तरह के 100 सवाल बाल मुनि के सामने पूछे। करीब 2 घंटे 7 मिनट में लोगों ने बालमुनि से 100 सवाल पूछे। इन 100 सवालों को पूछने के दौरान बालमुनि ने इस सभी सवालों को अपनी स्मृति में रखा और सवाल खत्म होने के बाद उन्होंने 12 मिनट 7 सेकेंड में इन सभी सवालों को वापस दोहराया। जिसे वहां मौजूद लोगों ने अपनी नोटबुक में चेक भी किया। हर एक सवाल सही निकलने पर वहां मौजूद दर्शक चौक गए और तालियों और जयकारों से पूरा हॉल गूंज उठा। इधर, आयोजन के दौरान एक महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें तुरंत उपचार दिया गया।

विजयचंद्र सागर
विजयचंद्र सागर

10 साल की उम्र में ली दीक्षा

बाल मुनि विजयचंद्र सागर का जन्म कोटा (राजस्थान) में हुआ है और उनके परिवारजनों का कहना है कि उन्होंने जब से बोलना सीखा, तब से पहला शब्द दीक्षा बोला और मात्र 8 वर्ष की आयु में उन्होंने अपने गुरु का हाथ पकड़ लिया। उनकी शिक्षा कर्नाटक के मैसूर में हुई और दस वर्ष की उम्र में उन्होंने दीक्षा ग्रहण की। इतनी कम उम्र से ही उनकी दिलचस्पी जिनशासन के प्रति लगातार बढ़ती रही। तिलकेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ धार्मिक पारमार्थिक सार्वजनिक न्यास एवं सरस्वती साधना रिसर्च फाउंडेशन अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में प.पू. जैनाचार्य नयचंद्र सागर सूरीधर म.सा. की पावन निश्रा में 29 शिष्य इन दिनों चातुर्मास के लिए तिलक नगर उपाश्रय इंदौर में विराजमान हैं।

Read More:- भारत पाक एयरस्पेस विवाद: पाकिस्तान को ₹127Cr का नुकसान

Watch Now :-चांडिल स्टेशन पर दो मालगाड़ियों की टक्कर का LIVE video

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Election Commission cancels parties: चुनाव आयोग का बड़ा कदम…एमपी और छग के कुल 24 राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेन रद्द
Next: Unique rain ritual India: बारिश के लिए अनोखा टोटका… गधे पर उल्टा बैठाकर आधी रात श्मशान के लगाए चक्कर

Related Stories

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
मप्र के वन्यजीव संरक्षण अभियान को मिली 2 बड़ी सफलताएं
  • मध्य प्रदेश

मप्र के वन्यजीव संरक्षण अभियान को मिली 2 बड़ी सफलताएं; बोत्सवाना से लाये गए 9 नए चीते

Rohan Umak February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.