Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Indore: इंदौर को मिलेगी 8वीं बार सुपर स्वच्छ लीग की ट्रॉफी
  • मध्य प्रदेश

Indore: इंदौर को मिलेगी 8वीं बार सुपर स्वच्छ लीग की ट्रॉफी

Narendra Singh July 13, 2025

Indore Number One Cleanliness Eighth Time: भोपाल बना देश की सबसे स्वच्छ राजधानी

स्वच्छता में फिर देश के सिरमौर बने मध्यप्रदेश के शहर

Indore Number One Cleanliness Eighth Time : स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस वर्ष के स्वच्छता पुरस्कार 2024 में मध्यप्रदेश एक बार फिर देशभर में छा गया है। प्रदेश के कुल 8 शहरों को विभिन्न श्रेणियों में 17 जुलाई 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सबसे बड़ा गौरव एक बार फिर इंदौर को मिलने जा रहा है, जिसे सुपर स्वच्छ लीग श्रेणी में लगातार आठवीं बार पहला स्थान मिला है।

इंदौर को लगातार 8वीं बार सम्मान

इंदौर शहर, जिसने पहले भी लगातार 7 बार देश का सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव हासिल किया, अब सुपर स्वच्छ लीग की लिस्ट में भी अपनी बादशाहत कायम रखने जा रहा है। इस श्रेणी में शहरों का मूल्यांकन केवल वर्तमान नहीं, बल्कि बीते वर्षों की निरंतरता, जनभागीदारी, और भविष्य की तैयारियों के आधार पर किया गया है। इंदौर की इस सफलता के पीछे उसका ठोस कचरा प्रबंधन, कचरा से कंपोस्ट और बायोगैस बनाना, और नागरिकों की सक्रिय भूमिका जैसे कई महत्वपूर्ण पहल हैं।

भोपाल बनी देश की सबसे स्वच्छ राजधानी

इस बार का एक और बड़ा आकर्षण रहा भोपाल, जिसे देश की सबसे स्वच्छ राजधानी घोषित किया गया है। भोपाल की यह उपलब्धि केवल नगर निगम के प्रयासों की नहीं, बल्कि आम नागरिकों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता का भी प्रतिफल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मौके पर कहा कि, “स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत मिशन’ को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ा रहा है।”

उज्जैन, बुधनी, देवास और जबलपुर भी होंगे सम्मानित

मध्यप्रदेश के उज्जैन को इस बार 3 से 10 लाख जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में स्वच्छता पुरस्कार मिलेगा। वहीं 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में बुधनी नगर परिषद को भी सम्मान मिलेगा। इनके अलावा ग्वालियर, देवास, शाहगंज और जबलपुर जैसे शहरों को भी विशेष प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि, “यह केवल सरकारी व्यवस्था नहीं, आमजन, सफाई मित्रों, जनप्रतिनिधियों, महापौर, पार्षदों और अफसरों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।” उन्होंने कहा कि स्वच्छता सिर्फ पुरस्कार जीतने का माध्यम नहीं बल्कि जनजागरण, स्वास्थ्य और संस्कार का प्रतीक है। यह हमारी संस्कृति का हिस्सा बन चुका है।

 रैंकिंग सिस्टम में बदलाव

इस बार स्वच्छता की रैंकिंग जारी करने की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है। नगरीय विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे के अनुसार, पहले जिन शहरों ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है, उनकी एक अलग “सुपर स्वच्छ लीग” बना दी गई है। इसके तहत ही इंदौर को प्रथम स्थान दिया गया है। इससे अलग श्रेणियों को शहरों की जनसंख्या के आधार पर बांटा गया है और उसी के अनुरूप मूल्यांकन किया गया है।

Watch Now :- “सावन शुरू! जानिए कैसे पाएं भगवान शिव की अपार कृपा इस पावन महीने में 🔱”

Read:- NHAI का नया नियम: अब ‘हाथ में फास्टैग’ दिखाने पर सीधे ब्लैकलिस्ट

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Gujarat Student Abuse: गुजरात के स्कूल में 25 से ज्यादा छात्रों से यौन शोषण, प्रिंसिपल और शिक्षक भेजे गए जेल!
Next: Vande Bharat New Speed: बुलेट ट्रेन की जगह अब अहमदाबाद-मुंबई रूट पर दौड़ेगी स्वदेशी वंदे भारत एक्सप्रेस!

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.