अमन बन कर नाबालिग के साथ खेलने आया था गरबा
Indore Garba:मध्यप्रदेश के इंदौर के गरबा पंडाल में फिर एक वर्ग फिर अमन बने आमिर को पकड़ा गया। युवक नाबालिग लड़की के साथ गरबा कर रहा था। युवक से पूछताछ में चौकने वाली बात सामने आई है. क्योंकि वो जिस लड़की के साथ गरबा खेलने आया था उसे वो बालाघाट से अपहरण कर लाया था. इसे लेकर बालाघाट पुलिस से भी संपर्क किया गया है।
अमन बनकर गरबा खेल रहा था आमिर
पुलिस के मुताबिक अमन उर्फ आमिर खान लड़की को अपहरण कर इंदौर लाया था। नवरात्रि डांडिया नाइट गरबा में आमिर लड़कियों के साथ गरबा करने पहुंचा था। इनमें एक नाबालिग लड़की थी। हिंदू जागरण मंच से जुड़ी महिला कार्यकर्ता ने इसकी जानकारी संगठन के लोगों को दी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।
Indore Garba:किडनैप कर लाया था लड़की
आमिर के वॉट्सऐप से यह भी पता चला है कि बालाघाट के बैहर इलाके से नाबालिग लड़की को सिंतबर 2024 में अपहरण कर इंदौर लाया था। यहां नेहरू नगर में किराए से रह रहा था। हीरानगर पुलिस ने बालाघाट पुलिस से संपर्क किया है। आमिर पर अभी प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है।
Indore Garba:मोबाइल में मिले अश्लील फोटो
आमिर खान लड़की को अपहरण कर इंदौर लाया था.मामले की खबर जब हिंदू जागरण मंच को लगी तो उन्होंने युवक से उसका नाम पूछा तो उसने अमन बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर अपना असली नाम आमिर खान बताया। जब उसका मोबाइल चेक किया तो कई लड़कियों के साथ अश्लील फोटो मिले। लड़कियों के साथ चैटिंग भी मिली है। आमिर का मोबाइल पुलिस को सौंप दिया गया है।
