Indore Delivery Boy Death: इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। एक डिलीवरी बॉय की मजाक – मजाक में जान चली गई। दरअसल युवक नशे में था, उसने तब एक रस्सी ली और फांसी लगाने की एक्टिंग करने लगा और यह एक्टिंग उसे भारी पड़ गई रस्सी गले में फंस गई और उसकी फांसी लगने से मौत हो गई।
मृतक की हुई पहचान
36 वर्षीय प्रताप के रुप में मृतक की पहचान की गई, जिसके पिता का नाम महेंद्र सिंह चौहान है, वह गोमा की फेल का रहने वाला है। प्रताप की पत्नी है, उसके 2 बेटे हैं, जब यह घटना हुई पत्नी नीचे सास – सासुर के साथ थी।

युवक ने लगाई फांसी
पुलिस के अनुसार, मृतक प्रताप शराब के नशे में घर आया छोटे भाई ने उसे सोने को कहा लेकिन प्रताप नीचे चला गया। फिर पिता के डाटने पर वापस ऊपर आया और कपड़े सुखाने वाली रस्सी को तोड़कर उससे फंदा बनाकर गले में डाला और मजाक कर रहा था, लेकिन उस रस्सी से फांसी लग गई। बाद में जब परिजन ने देखा तो पुलिस उसे एमवाय हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को दी जानकारी
सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Also Read- MP आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा:स्कूल संचालिका से की पूछताछ
