Indore crime news: इंदौर में एक सीनियर सिटीजन को फेसबुक पर ‘विदेशी महिला’ से दोस्ती भारी पड़ गई। जहा विदेशी महिला बनकर बात करने वाले साइबर ठगों ने गिफ्ट भेजने का झांसा दिया। और 10 लाख 43 हजार रुपए ठग लिए। मामले में एरोड्रम पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Indore crime news: 67 साल के अशोक कुमार रिटायर्ड अधिकारी
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया ओम विहार कॉलोनी निवासी 67 साल के अशोक कुमार रिटायर्ड अधिकारी को फेसबुक पर “डॉ. लिसा डेविस” नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। खुद को स्कॉटलैंड का बताने वाली महिला से बातचीत हुई और दोस्ती गहरी हो गई।
Indore crime news: गिफ्ट के नाम पर शुरू हुआ खेल
कुछ समय बाद महिला ने विदेश से गिफ्ट भेजने की बात कही। इसके बाद पीड़ित के पास दिल्ली एयरपोर्ट से कथित कस्टम अधिकारियों के फर्जी कॉल आने लगे।
ठगों ने बताया कि पार्सल में डॉलर हैं, जिन्हें कन्वर्ट कराने के लिए प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। अलग-अलग कारण बताकर आरोपी लगातार पैसे मांगते रहे और इस तरह 10.43 लाख रुपए ठग लिए।
बेटे को बताया, तब खुला राज
जब लगातार पैसे मांगे जाने लगे तो पीड़ित को शक हुआ और उन्होंने अपने बेटे को जानकारी दी। इसके बाद एरोड्रम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई, उन्हें ब्लॉक करा दिया है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।
