Indore Contaminated Water: एक व्यक्ति की मौत
बता दें कि दूषित पानी पीने से 35 से अधिक लोग बीमार हो गए. हालांकि इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से नंदलाल पाल की मौत हो गई है. आशंका जताई जा रही है की वार्ड के आसपास चल रही खुदाई की वजह से गंदगी पानी में मिल गई होगी, जिस वजह से पीने का पानी दूषित हुआ होगा. फिलहाल इसकी जांच की जा रही है.
Also Read-नागदा में टीआई ने फंदे पर लटके युवक की बचाई जान, CPR देकर लौटाई जिंदगी
Indore Contaminated Water Death: CM ने प्रशासन को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले का संज्ञान लिया और प्रशासन को निर्देश दिए। मंत्री कैलाश विजय वर्गीय अस्पताल पहुंचे और मरीजों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सभी का इलाज प्रशासन वहन करेगा और जिन लोगों ने पहले पैसे जमा करा दिए हैं, उन्हें वापस किए जाएंगे।
Also Read-छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 क्विंटल गांजा जब्त, कीमत 6 करोड़
कैलाश विजयावर्गी ने मरीजों का हालचाल जाना
सोमवार देर रात मंत्री कैलाश विजयावर्गी, विधायक रमेश मेंडोला, मेयर पुष्यमित्र भार्गव वरमा अस्पताल पहुंचे और भर्ती मरीज से मुलाकात कर स्थिति जानी. मीडिया से बातचित में मंत्री कैलाश विजयावर्गी ने अपील की कि पानी उबालकर ही पिए
जांच टीम ने सैंपल लिया
उन्होंने कहा पानी के दूषित होने के करण का अभी तक पता नहीं चल पाया है, टीम ने सैंपल लिया है और जल्द स्थिति स्पष्ट होगी.
